फोटो गैलरी

Hindi News महाराष्ट्रओमिक्रॉन मरीज की कैसी है तबीयत ? स्वास्थ्य अधिकारियों ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

ओमिक्रॉन मरीज की कैसी है तबीयत ? स्वास्थ्य अधिकारियों ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित शख्स को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों का बड़ा बयान सामने आया है। अधिकारियों के मुताबिक, उस व्यक्ति की हालत स्थिर है और उसका उपचार सही दिशा में...

ओमिक्रॉन मरीज की कैसी है तबीयत ? स्वास्थ्य अधिकारियों ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन
हिन्दुस्तान टाइम्स,मुंबईSun, 05 Dec 2021 03:41 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित शख्स को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों का बड़ा बयान सामने आया है। अधिकारियों के मुताबिक, उस व्यक्ति की हालत स्थिर है और उसका उपचार सही दिशा में जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसे राहत देने वाली खबर बताई है। 

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, कोरोना संक्रमित शख्स का इलाज मुंबई से लगभग 50 किलोमीटर दूर एक कोविड -19 अस्पताल में हो रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं (मुंबई सर्कल) के उप निदेशक डॉ. गौरी राठौड़ ने पीटीआई को बताया कि डोंबिवली शहर के रहने वाले एक शख्स को ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित होने का कारण 14 दिनों तक क्वारंटाइन में और स्वास्थ्य अधिकारियों की निगरानी में रहना होगा। राठौड़ ने कहा कि उनका कल्याण केंद्र में इलाज जारी रहेगा और उन्हें कहीं और स्थानांतरित नहीं किया जाएगा।

बता दें कि उक्त व्यक्ति बीते 23 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली पहुंचा और उसने दिल्ली हवाई अड्डे पर कोविड -19 परीक्षण के लिए अपने नमूने दिए थे। इसके बाद उन्होंने मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। अधिकारियों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि विभिन्न देशों से ठाणे जिले के कल्याण-डोंबिवली इलाके में पहुंचने के बाद कोविड-19 से संक्रमित छह अन्य लोगों के नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए हैं और उनके परिणाम की प्रतीक्षा की जा रही है।

कल्याण डोंबिवली नगर निगम की महामारी प्रकोष्ठ की प्रमुख डॉ. प्रतिभा पानपाटिल ने कहा कि विभिन्न देशों से कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र की यात्रा करने वाले छह अन्य लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी को अलग-अलग क्वारंटाइन किया गया है। डॉ. पनपाटिल ने कहा कि रोगियों के नमूने, जिनमें से चार नाइजीरिया से और एक रूस और नेपाल से आए थे, जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए हैं और परिणाम जल्द ही सामने आएंगे। उन्होंने कहा, "सभी छह की हालत स्थिर है। उनमें कोई लक्षण नहीं हैं और उनमें से कोई भी उच्च जोखिम वाले देशों से नहीं आया है।"

गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली में एक व्यक्ति में ओमिक्रॉन की पुष्टि होने के बाद भारत में इस तरह का ये पांचवा मामला दर्ज हो हया है। इनके अलावा कर्नाटक में ओमिक्रॉन के दो और गुजरात में एक मामले की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने रविवार को कहा कि इस बीच तंजानिया से आए एक व्यक्ति ने धारावी में कोरोना की पुष्टि हुई है। हालांकि इसमें भी ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि होनी बाकी है। इस शख्स की ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें