फोटो गैलरी

Hindi News महाराष्ट्रकांग्रेस ने अन्ना हजारे से मांगी मदद, कहा- महंगाई पर आंदोलन की करें अगुआई 

कांग्रेस ने अन्ना हजारे से मांगी मदद, कहा- महंगाई पर आंदोलन की करें अगुआई 

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने रविवार को महंगाई के खिलाफ नवी मुंबई में अपनी पार्टी के हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण महंगाई बढ़ी है।...

कांग्रेस ने अन्ना हजारे से मांगी मदद, कहा- महंगाई पर आंदोलन की करें अगुआई 
भाषा,मुंबईSun, 01 Aug 2021 06:12 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने रविवार को महंगाई के खिलाफ नवी मुंबई में अपनी पार्टी के हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण महंगाई बढ़ी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी महंगाई से परेशान है और करों का भुगतान करने के बावजूद उन्हें लाभ नहीं मिल रहा है।
   
पटोले ने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे से भ्रष्टाचार के मुद्दों की जांच करने के लिए लोकायुक्त अधिनियम और लोकपाल की स्थापना के लिए किए गए आंदोलन की तर्ज पर आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के खिलाफ आंदोलन शुरू करने का आग्रह किया।

गौरतलब है कि यूपीए-2 सरकार के दौरान भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आने के बाद अन्ना हजारे ने दिल्ली में लोकपाल कानून के लिए आंदोलन किया था। इसी आंदोलन से आम आदमी पार्टी निकली और अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सीएम बने।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें