फोटो गैलरी

Hindi News महाराष्ट्रमहाराष्ट्र में और कातिल हुआ कोरोना, मुंबई में डेल्टा प्लस वेरिएंट से हुई पहली मौत, 63 साल की महिला की गई जान

महाराष्ट्र में और कातिल हुआ कोरोना, मुंबई में डेल्टा प्लस वेरिएंट से हुई पहली मौत, 63 साल की महिला की गई जान

महाराष्ट्र में अब कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट ने कहर मचाना शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट से पहली मौत का मामला सामने आया है। मुंबई में 63 साल...

Mumbai Records First Death From Delta Plus Covid Variant
1/ 2Mumbai Records First Death From Delta Plus Covid Variant
Mumbai Records First Death From Delta Plus Covid Variant
2/ 2Mumbai Records First Death From Delta Plus Covid Variant
हिन्दुस्तान टीम,मुंबईFri, 13 Aug 2021 09:23 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र में अब कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट ने कहर मचाना शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट से पहली मौत का मामला सामने आया है। मुंबई में 63 साल की महिला की 27 जुलाई को डेल्टा प्लस वेरिएंट से मौत हो गई है। महिला 21 जुलाई को डेल्टा वेरिएंट से संक्रमित हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि महिला को डायबिटिज समेत कई बीमारियां थीं। 

चौंकाने वाली बात है कि महिला को वैक्सीन की दोनों डोज लग गई थी और वह मुंबई की उन सात रोगियों में से थीं, जिनकी रिपोर्ट डेल्टा प्लस वेरिएंट के लिए पॉजिटिव आई थी। महिला के सैंपल से जीनोम सीक्वेंसिंग के नतीजे बुधवार को आए, जिससे मुंबई में डेल्टा वेरिएंट से पहली मौत की पुष्टि हुई। 

अधिकारियों की मानें तो कोरोना के डेल्टा वेरिएंट से संक्रमित होने के बाद से ही महिला ऑक्सीजन सपोर्ट पर थी और उसे स्टेरॉयड और रेमडेसिविर दिया गया। पिछले महीने रत्नागिरी की एक 80 वर्षीय महिला की मौत के बाद डेल्टा प्लस से महाराष्ट्र में होने वाली यह दूसरी मौत है।

महाराष्ट्र में कोरोना का ग्राफ
महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 6,388 नए मामले दर्ज किये गये, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 63,75,390 हो गई। वहीं इस दौरान 208 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंड़का बढ़कर 1,34,572 हो गया है। राज्य सरकार ने आज यहां जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया कि इस बीच 8,390 और लोगों के स्वस्थ होने से संक्रमणमुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 61,75,011 हो गयी। राज्य की रिकवरी दर 96.86 और मृत्यु दर 2.11 प्रतिशत है। फिलहाल, राज्य भर में अब 62,351 सक्रिय मामले हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें