फोटो गैलरी

Hindi News महाराष्ट्रमुंबई: आईसीयू में मरीज को चूहे ने काटकर दिया था घाव, अब हुई मौत

मुंबई: आईसीयू में मरीज को चूहे ने काटकर दिया था घाव, अब हुई मौत

मुंबई में उपनगरीय घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में 24 वर्षीय उस मरीज की बुधवार को मौत हो गई जिसकी आंख के पास चूहे ने काट लिया था। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने बताया कि रोगी शराब...

मुंबई: आईसीयू में मरीज को चूहे ने काटकर दिया था घाव, अब हुई मौत
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 24 Jun 2021 08:04 AM
ऐप पर पढ़ें

मुंबई में उपनगरीय घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में 24 वर्षीय उस मरीज की बुधवार को मौत हो गई जिसकी आंख के पास चूहे ने काट लिया था। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने बताया कि रोगी शराब से संबंधित यकृत की बीमारी से पीड़ित था और अस्पताल में भर्ती होने के दिन से ही उसकी हालत बहुत गंभीर थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को मरीज के एक रिश्तेदार ने आरोप लगाया था कि उसकी आंख के पास तब एक चूहे ने काट लिया था, जब उसे निकाय संचालित अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल प्रबंधन ने चूहे के काटने की घटना की पुष्टि की थी। अधिकारियों के मुताबिक, 24 साल के श्रीनिवास येलप्पा को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था। चूहे के काटने पर श्रीनिवास की डॉक्टर विद्या ठाकुर ने कहा था कि ऐसा घटना नहीं होनी चाहिए थी। मरीज की चोट सतही है, फिर भी इसे टाला जा सकता था। आंख को कोई खतरा नहीं है लेकिन हमारे अस्पताल में उनको लगी चोट का इलाज किया जा रहा है। लेकिन बुधवार हो ही मरीज की मौत हो गई।

डॉ ठाकुर ने कहा था कि अस्पताल प्रबंधन ऐसी घटनाओं से बचने के लिए पूरी सावधानी बरतेगा। उन्होंने कहा,"जहां मरीज को रखा गया वह वार्ड भूतल पर है। कई लोग मना करने के बावजूद वहां कचरा फेंक देते हैं जिससे चूहे जैसे जीव आकर्षित हो जाते हैं।"

इसके बाद मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने जांच का आदेश दिया था।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें