फोटो गैलरी

Hindi News महाराष्ट्रकोरोना का गढ़ बन रहा मुंबई, सामने आए 3,775 मामले, 10 लोगों की मौत

कोरोना का गढ़ बन रहा मुंबई, सामने आए 3,775 मामले, 10 लोगों की मौत

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई कोरोना का गढ़ बनता जा रही है। यहां लगातार कोरोना मामलों संख्या बढ़ती ही जा रही है। मुंबई में रविवार को कोरोना के  3,775 नए  मामलें सामने आए। बता...

कोरोना का गढ़ बन रहा मुंबई, सामने आए 3,775 मामले, 10 लोगों की मौत
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीMon, 22 Mar 2021 06:32 AM
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई कोरोना का गढ़ बनता जा रही है। यहां लगातार कोरोना मामलों संख्या बढ़ती ही जा रही है। मुंबई में रविवार को कोरोना के  3,775 नए  मामलें सामने आए। बता दें कि महामारी के बाद एक दिन में आऩे वाले ये सबसे अधिक मामले हैं। मुंबई ने लगातार दूसरे दिन 3 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए हैं। वहीं शहर में कोरोनावायरस से 10 लोगों की मौत भी हो गई।

सरकार के आंकड़ों के अनुसार, शहर में नए कोविड मामलों में कुल वृद्धि 0.63 प्रतिशत बढ़कर 2.15 प्रतिशत हो गई है। मुंबई में 3,779 नए मामलों की पुष्टि हो जाने क बाद  देश की 'आर्थिक राजधानी' में कोरोना के मामलों की कुल संख्या 3,62,675 हो चुकी है। इस महामारी ने यहां 11,586 मरीजों की जान ले ली है। 

पूरे महाराष्ट्र में - सबसे अधिक प्रभावित राज्य, और देश में सभी सक्रिय मामलों के 83 प्रतिशत के लिए पांच लेखांकन में से एक - 30,535 नए मामले और पिछले 24 घंटों में 99 मौतें हुईं।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में 30,535 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, मुंबई में यह संख्या 3,779 है आपको बताते चलें कि महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में सामने वाले मामलों की संख्या में सर्वाधिक है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में कई तरह के प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। हालांकि मामले रोजाना बढ़ते ही जा रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें