फोटो गैलरी

Hindi News महाराष्ट्रमोदी सरकार के मंत्री ने शिवसेना को दी BJP के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाने की सलाह, फॉर्मूला भी सुझाया

मोदी सरकार के मंत्री ने शिवसेना को दी BJP के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाने की सलाह, फॉर्मूला भी सुझाया

महाराष्ट्र की राजनीति में कयासों का दौर जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना सांसद संजय राउत की मुलाकात के बाद लोग तरह-तरह की चर्चा करने लगे हैं। इस बीच नरेंद्र मोदी सरकार...

मोदी सरकार के मंत्री ने शिवसेना को दी BJP के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाने की सलाह, फॉर्मूला भी सुझाया
एजेंसी,मुंबई।Tue, 29 Sep 2020 08:12 AM
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र की राजनीति में कयासों का दौर जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना सांसद संजय राउत की मुलाकात के बाद लोग तरह-तरह की चर्चा करने लगे हैं। इस बीच नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने सोमवार को शिवसेना से कहा कि उसे भाजपा के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनानी चाहिए। अठावले ने दोनों पार्टियों के बीच शक्ति का बंटवारा करने का तरीका भी सुझाया।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को एक साल तक मुख्यमंत्री रहना चाहिए और उसके बाद के लिए भाजपा के देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। अठावले ने यह भी कहा कि शिवसेना द्वारा भाजपा के साथ गठबंधन न करने की स्थिति में राकांपा अध्यक्ष शरद पवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हो जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- फडणवीस-राउत की मुलाकात के बाद अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिले शरद पवार, बढ़ा सस्पेंस

शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत तथा फडणवीस के बीच शहर के एक होटल में शनिवार को हुई बातचीत की पृष्ठभूमि में केंद्रीय मंत्री अठावले ने यह बात कही। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने बाद में कहा था कि राउत के साथ हुई मुलाकात शिवसेना के मुखपत्र सामना के वास्ते लिए गए एक साक्षात्कार के संबंध में थी। राउत सामना के कार्यकारी संपादक भी हैं।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा था कि उन्होंने शनिवार को मुंबई के एक होटल में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि मैं कुछ मुद्दों पर चर्चा करने के लिए देवेंद्र फडणवीस से मिला। वह पूर्व सीएम हैं और इसके अलावा, वह महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता हैं और भाजपा के बिहार प्रभारी हैं। आपको बता दें कि इस मुलाकात के बाद महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म हो गया था।

यह भी पढ़ें- NDA में बचे दलों का क्या हिंदुत्व से कोई लेना-देना है? सामना में शिवसेना ने पूछा

संजय राउत ने इस मुलाकात पर कहा था कि हमारे बीच वैचारिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन हम दुश्मन नहीं हैं। सीएम को हमारी बैठक के बारे में पता था। राउत ने मुंबई के एक होटल में फडणवीस से मुलाकात की थी। राउत पिछले साल विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता बंटवारे के फार्मूले को लेकर भाजपा विरोधी रुख के लिए सुर्खियों में थे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें