Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़Minor Girl Rape Accused Javed Sheikh Arrested BJP Leader Says Force to Wear Burqa
नाबालिग लड़की से रेप करने के आरोप में जावेद शेख नामक युवक अरेस्ट, बीजेपी नेता बोले- बुर्का पहनने को किया गया मजबूर

नाबालिग लड़की से रेप करने के आरोप में जावेद शेख नामक युवक अरेस्ट, बीजेपी नेता बोले- बुर्का पहनने को किया गया मजबूर

संक्षेप: भाजपा नेता और विधान परिषद के सदस्य गोपीचंद पाडलकर ने एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि लड़की को प्रताड़ित किया गया था। भाजपा नेता ने कहा कि लड़की को सिगरेट से दागा गया और बुर्का पहनाया गया।

Thu, 1 June 2023 10:46 PMMadan Tiwari भाषा, पुणे
share Share
Follow Us on

महाराष्ट्र के पुणे जिले में चार साल पहले लापता हुई एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में जावेद शेख नामक एक 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार लड़की मार्च 2019 में जिले के मंचर शहर से लापता हो गई थी, जिसके बाद परिवार की ओर से इस सिलसिले में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। पिछले महीने आरोपी युवक (22) और लड़की मंचर लौट आए थे। 

पुलिस अधिकारी ने कहा कि लड़की के रिश्तेदारों ने उसे उस कमरे से सुरक्षित निकाला जहां वह आरोपी के साथ रह रही थी। पुलिस ने एक विज्ञप्ति में कहा, '' 16 मई को लड़की के परिजनों ने उसे थाने में पेश किया। अगले दिन आरोपी जावेद शेख को गिरफ्तार कर लिया गया। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। '' पुलिस ने जावेद शेख के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण), 376 (दुष्कर्म), 324 , 344 और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। 

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस बीच, भाजपा नेता और विधान परिषद के सदस्य गोपीचंद पाडलकर ने एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि लड़की को प्रताड़ित किया गया था। भाजपा नेता ने कहा कि लड़की को सिगरेट से दागा गया, उसे कुछ अनैतिक काम करने, मांस खाने और बुर्का पहनने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने पुलिस से इस मामले की तह तक जाने का आग्रह किया।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन को डिजिटल मीडिया में आठ साल से अधिक का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में यह दूसरी पारी है। राजनीतिक विषयों पर लिखने में अधिक रुचि है। नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स, यूटीलिटी, एजुकेशन समेत विभिन्न बीट्स में काम किया है। लगभग सभी प्रमुख अखबारों के संपादकीय पृष्ठ पर 200 से अधिक आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं। खाली समय में लॉन टेनिस खेलना पसंद है।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।