मनसुख हिरेन की मौत की गुत्थी सुलझी, महाराष्ट्र ATS ने किया बड़ा ऐलान

लाइव हिन्दुस्तान, मुंबई
Follow us on Google News
share

मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर मिली विस्फोटक से लदी स्कॉर्पियो के बाद उसके मालिक हिरेन मनसुख की मौत की गुत्थी सुलझ गई है। महाराष्ट्र एटीएस के डीआईजी शिवदीप ने यह दावा किया है। इससे पहले, एटीएस...

मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर मिली विस्फोटक से लदी स्कॉर्पियो के बाद उसके मालिक हिरेन मनसुख की मौत की गुत्थी सुलझ गई है। महाराष्ट्र एटीएस के डीआईजी शिवदीप ने यह दावा किया है। इससे पहले, एटीएस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार देर रात को एक पुलिसकर्मी विनायक शिंदे और एक सटोरिये नरेश धारे को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने कहा था कि मामले के संबंध में पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों को शनिवार को एटीएस मुख्यालय में बुलाया गया था और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि शिंदे, लखन भैया फर्जी मुठभेड़ मामले में दोषी है और पिछले साल ही वह कुछ दिनों के लिए फरलो पर जेल से बाहर आया था। यह गिरफ्तारी उस दिन की गई जब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हिरन की मौत के मामले की जांच एनआईए को सौंप दी। तब तक इस मामले की जांच एटीएस कर रही थी।

अधिकारी ने कहा था कि राज्य एटीएस ने अब तक कई लोगों से पूछताछ की है जिनमें मृतक के परिजन और पुलिस अधिकारी शामिल हैं। इन दोनों की गिरफ्तारी इस मामले में मिली बड़ी कामयाबी है। एनआईए, विस्फोटकों की लदी कार और सचिन वाजे प्रकरण की जांच भी कर रही है।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari
लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी को मीडिया में नौ साल से अधिक का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में यह दूसरी पारी है और बतौर चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले आजतक समेत अन्य ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। राजनीतिक विषयों पर लिखने में अधिक रुचि है। मदन ने नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स, यूटीलिटी, एजुकेशन समेत विभिन्न बीट्स में काम किया है। खाली समय में नई जगहें घूमना, लॉन टेनिस, क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें
Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़मनसुख हिरेन की मौत की गुत्थी सुलझी, महाराष्ट्र ATS का बड़ा ऐलान