फोटो गैलरी

Hindi News महाराष्ट्रमहाराष्ट्र: मुंबई में कब से खुलेंगे स्कूल? जानें शहर की मेयर की जवाब

महाराष्ट्र: मुंबई में कब से खुलेंगे स्कूल? जानें शहर की मेयर की जवाब

महाराष्ट्र के मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने शनिवार को कहा कि शहर में स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया जाना बाकी है क्योंकि यह बच्चों की सुरक्षा का सवाल है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर किसी...

महाराष्ट्र: मुंबई में कब से खुलेंगे स्कूल? जानें शहर की मेयर की जवाब
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 25 Sep 2021 01:10 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र के मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने शनिवार को कहा कि शहर में स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया जाना बाकी है क्योंकि यह बच्चों की सुरक्षा का सवाल है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले कई फैक्टर्स पर विचार करना होगा।

उन्होंने कहा कि “अगले सप्ताह बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) द्वारा एक अंतिम निर्णय लिया जाएगा। राज्य सरकार ने स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दी है, लेकिन निर्णय के लागू करने के लिए इसे स्थानीय अधिकारियों पर भी छोड़ दिया है”।

पेडेनकर का बयान उद्धव ठाकरे सरकार के उस बयान के बाद आया जिसमें राज्य भर के स्कूल 4 अक्टूबर से फिर से खोले जाने की बात कही गई थी। बहुत सारे विशेषज्ञों ने कोविड -19 महामारी  की तीसरी लहर की स्थिति में बच्चों पर अधिक गंभीर प्रभाव की चेतावनी दी है। शुक्रवार को मुंबई में 446 नए कोविड -19 मामले और 6 मौतें दर्ज की गईं। 

शुक्रवार को, स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में कक्षा 8 से 12 वीं के लिए फिजिकल क्लासेज हर जगह फिर से शुरू होंगी, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के सभी स्कूल 5 वीं से 12 वीं के छात्रों को ऑफ़लाइन कक्षाओं को अनुमति देंगे। अब तक, स्कूल केवल उन क्षेत्रों में कक्षाओं के लिए खुले थे, जहां कोरोना वायरस के मामले कम हुए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें