फोटो गैलरी

Hindi News महाराष्ट्रमुंबई के कांदिवली इलाके में घर की दीवार गिरी, मलबे में 5 लोग दबे, राहत-बचाव कार्य जारी

मुंबई के कांदिवली इलाके में घर की दीवार गिरी, मलबे में 5 लोग दबे, राहत-बचाव कार्य जारी

महाराष्ट्र के मुंबई में रविवार सुबह कांदिवली (पश्चिम) इलाके में एक घर की दीवार गिर गई। उपनगरीय कांदिवाली में रविवार सुबह एक मकान की दीवार ढहने के बाद 14 लोगों को मलबे के नीचे से सुरक्षित निकाला...

मुंबई के कांदिवली इलाके में घर की दीवार गिरी, मलबे में 5 लोग दबे, राहत-बचाव कार्य जारी
लाइव हिन्दुस्तान टीम,मुंबईSun, 10 May 2020 08:42 AM
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र के मुंबई में रविवार सुबह कांदिवली (पश्चिम) इलाके में एक घर की दीवार गिर गई। उपनगरीय कांदिवाली में रविवार सुबह एक मकान की दीवार ढहने के बाद 14 लोगों को मलबे के नीचे से सुरक्षित निकाला गया। एक अधिकारी ने बताया कि बाहर निकाले गए लोगों में से दो लोगों को मामूली चोट आई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

आपदा नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने कहा कि लालजी पाड़ा इलाके में स्थित तीन मंजिला इमारत, दीपज्योति चाल की दीवार तड़के ढह गई थी। कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि यह घटना उस वक्त हई जब निवासी सोए हुए थे और वे बाहर नहीं निकल पाए।

अधिकारी ने बताया कि ऊपरी तलों पर फंसे सात लोगों को अग्निशमन दल के लोगों ने ग्रिल को काटकर और सीढ़ियों की मदद से नीचे उतारा। साथ ही बताया कि कुल 14 लोगों को मकान से सुरक्षित निकाला गया। 

दमकल की चार गाड़ियों, एक बचाव वैन और एक एंबुलेंस को काम पर लगाया गया था। उन्होंने कहा कि 45 और 48 साल के दो लोगों को मामूली चोट आई है और उन्हें ऑस्कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान अब भी जारी है।
    

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें