कोरोना केसों में उछाल से ऑक्सीजन की किल्लत, महाराष्ट्र ने केंद्र से कहा- पड़ोसी राज्यों से कराओ इंतजाम

एजेंसियां, मुंबई
Follow us on Google News
share

महाराष्ट्र में अब हर दिन आ रहे 50 हजार से अधिक कोरोना केसों के बीच ऑक्सीजन की कमी होने लगी है। राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को केंद्र सरकार से कहा है कि पड़ोसी राज्यों से इसकी...

oxygen

महाराष्ट्र में अब हर दिन आ रहे 50 हजार से अधिक कोरोना केसों के बीच ऑक्सीजन की कमी होने लगी है। राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को केंद्र सरकार से कहा है कि पड़ोसी राज्यों से इसकी आपूर्ति कराई जाए। राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पहले ही कह चुके हैं कि इस तरह केस बढ़ते रहे तो आने वाले कुछ दिनों में संसाधन कम पड़ जाएंगे। बता दें, कोरोना के जिन मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होती है, उन्हें ऑक्सीजन देकर बचाया जाता है।

टोपे ने कहा, ''राज्य में 12 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का उत्पादन होता है और 7 टन से अधिक प्रतिदिन खर्च हो रहा है। हमने अपील की है कि पड़ोसी राज्यों से मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति कराई जाए। यदि जरूरत पड़ी तो हम उन उद्योगों को बंद कर देंगे जिन्हें ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है, लेकिन मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति को प्रभावित नहीं होने देंगे।''

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ''मेडिकल यूज ऑक्सीजन पाने के लिए हम कई टेक्नॉलजी पर काम कर रहे हैं। मंगलवार को हमने उस तकनीक की जानकारी ली जिससे हवा से ऑक्सीजन को एकत्रित किया जा सकता है। इससे लिक्विफाइड और प्रेशराइज्ड ऑक्सीजन की आवश्यकता कम हो जाएगी।'' टोपे ने आगे कहा कि राज्य सरकार मुंबई, पालघर और दूसरे इलाकों में प्रस्तावित ऑक्सीजन प्लांट लगाने के काम में तेजी ला रही है। 

गौरतलब है कि देश में महामारी की शुरुआत होने के बाद से कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक के सबसे ज्यादा मामले आए हैं। पिछले 24 घंटे में 1.15 लाख से ज्यादा नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 1,28,01,785 हो गई है। इसमें से सर्वाधिक 55 हजार केस अकेले महाराष्ट्र में आए, जबकि राज्य में 24 घंटे के भीतर 297 लोगों की मौत हो गई।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़कोरोना से अटकीं सांसें, महाराष्ट्र की केंद्र से अपील, भिजवा दो ऑक्सीजन