महाराष्ट्र में कोरोना मामलों में बड़ी उछाल, अकेले मुंबई से मिले 1765 संक्रमित

लाइव हिन्दुस्तान, मुंबई
Follow us on Google News
share

इससे पहले महाराष्ट्र में मंगलवार को 1,881 नए कोरोना वायरस मामले दर्ज किए गए थे, जो पिछले दिन की तुलना में 81 प्रतिशत अधिक थे। मुंबई में मंगलवार को 1,242 केस दर्ज किए गए थे।

महाराष्ट्र में कोरोना मामलों में बड़ी उछाल, अकेले मुंबई से मिले 1765 संक्रमित

महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना मामलों में एक बार फिर से भारी उछाल देखने को मिली। महाराष्ट्र ने बुधवार, 8 जून को 2,701 नए COVID-19 मामले दर्ज किए, जिससे राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 9,806 हो गई। राज्य में पाए गए 2,701 नए कोविड-19 मामलों में 1,765 मरीज मुंबई के थे। इसके अलावा, दिन में COVID-19 से कोई मौत दर्ज नहीं की गई। दिन में 1327 मरीजों को छुट्टी दे दी गई, जिससे रिकवरी की संख्या 77,41,143 हो गई। राज्य में रिकवरी रेट 98.0% है और मृत्यु दर 1.87% है।

इससे पहले महाराष्ट्र में मंगलवार को 1,881 नए कोरोना वायरस मामले दर्ज किए गए थे, जो पिछले दिन की तुलना में 81 प्रतिशत अधिक थे। मुंबई में मंगलवार को 1,242 केस दर्ज किए गए थे। महाराष्ट्र ने मंगलवार को कोरोना के बीए5 वैरिएंट का भी एक मामला दर्ज किया।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक इस बीमारी से 78,96,114 लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं 1,47,866 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इस बीच राज्य भर में और 878 मरीजों के ठीक होने से इस महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 77,39,816 हो गई है। राज्य में रिकवरी दर 98.02 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.87 प्रतिशत हैं।

देश में पिछले 24 घंटों में 5,233 नए मामले दर्ज करने के साथ, बुधवार को भारत में नए कोविड-19 मामलों में वृद्धि जारी रही। इसके साथ ही भारत में सक्रिय मामले बढ़कर 28,857 हो गए। भारत में दैनिक कोरोनावायरस संक्रमण 93 दिनों के बाद 5,000 से ऊपर दर्ज किया गया है। 

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar

डिजिटल पत्रकारिता की बदलती लहरों के बीच समाचारों की तह तक जाने की ललक अमित कुमार को इस क्षेत्र में खींच लाई। समकालीन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ अमित को जटिल विषयों के गूढ़ विश्लेषण में गहरी रुचि है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अमित को मीडिया जगत में एक दशक का अनुभव है। वे पिछले 4 वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


अमित न केवल समाचारों के त्वरित प्रकाशन में माहिर हैं, बल्कि वे खबरों के पीछे छिपे 'क्यों' और 'कैसे' को विस्तार से समझाने वाले एक्सप्लेनर लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों, जैसे कि कीवर्ड रिसर्च, ट्रेंड एनालिसिस और एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन को वे बखूबी समझते हैं। उनकी पत्रकारिता की नींव 'फैक्ट-चेकिंग' और सत्यापन पर टिकी है। एक मल्टीमीडिया पत्रकार के तौर पर अमित का सफर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ रहा है। उन्होंने अमर उजाला, वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है।


अमित ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूनिसेफ और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हेल्थ जर्नलिज्म का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है। एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन और एडिटोरियल प्लानिंग में उनकी विशेषज्ञता उन्हें आज के आधुनिक न्यूज रूम के लिए एक अनिवार्य स्तंभ बनाती है। पेशेवर जीवन से इतर, अमित एक जुनूनी घुमक्कड़ हैं जिन्हें हार्डकोर ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का शौक है, साथ ही वे ऐतिहासिक और वास्तविक जीवन पर आधारित सिनेमा देखने के भी शौकीन हैं।

और पढ़ें