Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़maharashtra non bjp leaders looking for options out of mva post poll results before 2024
महाराष्ट्र में मचेगी सियासी भगदड़? 5 राज्यों का परिणाम देख भाजपा-AAP की तरफ रुख कर सकते हैं बड़े नेता

महाराष्ट्र में मचेगी सियासी भगदड़? 5 राज्यों का परिणाम देख भाजपा-AAP की तरफ रुख कर सकते हैं बड़े नेता

संक्षेप: बीते दिनों पांच राज्यों मे हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा और AAP का बोलबाला रहा है। चार राज्यों में भाजपा ने जीत दर्ज की तो पंजबा में आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया। अब महाराष्ट्र में भी बहुत

Tue, 29 March 2022 10:15 AMAnkit Ojha लाइव हिंदुस्तान, मुंबई
share Share
Follow Us on

बीते दिनों पांच राज्यों मे हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा और AAP का बोलबाला रहा है। चार राज्यों में भाजपा ने जीत दर्ज की तो पंजाब में आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया। अब महाराष्ट्र में भी बहुत सारे ऐसे नेता हैं जो कि विकल्प तलाश रहे हैं। इसमें कई मौजूदा विधायक और वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं जो कि भाजपा और AAP की ओर जाने का मन बना रहे हैं। 

सोमवार को एनसीपी के राज्यसभा सांसद मजीद मेमन ने ट्वीट किया, अगर नरेंद्र मोदी को जनता जिता देती है और वह विश्व में सबसे प्रसिद्ध नेता साबित होते हैं तो उनके अंदर कुछ तो अच्छे गुण होंगे। कुछ काम ऐसे होंगे जो कि विपक्ष के नेता अपने समय में नहीं कर पाए।  मेमन के इस ट्वीट के बाद उनकी पार्टी के लोग ही हैरान रह गए। मेमन ने कहा, मेरी बात का गलत मतलब निकाला गया है। 

उन्होंने कहा, मैं भाजपा नहीं  जॉइन कर रहा हूं। वहीं एक कांग्रेस नेता ने कहा , महाविकास अघाड़ी के दूसरे नेता, खासकर जो कांग्रेस में हैं, वे अब सोच में पड़ गए हैं। पंजाब में करारी हार के बाद उन्हें अपने भविष्य की चिंता हो रही है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और यूपी में जब हमारे हाथ से एक बार सत्ता चली गई तो दोबारा कभी लौटकर नहीं आई। अब इसी श्रृंखला में पंजाब भी जुड़ गया है। 

उन्होंने कहा, बहुत सारे लोगों का मानना है कि अगर 2024 में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी मिलकर भी चुनाव लड़ेंगे, तब भी भाजपा की जीत होगी। वहीं आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य प्रीति मेनन ने कहा, कांग्रेस के कुछ बड़े नेता हमारे संपर्क में हैं। अभी हम अपना समय लेकर विचार कर रहे हैं। 

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha
अंकित ओझा पिछले 8 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अंकित ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से स्नातक के बाद IIMC नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर कार्य करने का उनके पास अनुभव है। इसके अलावा बिजनेस और अन्य क्षेत्रों की भी समझ रखते हैं। हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही पंजाबी और उर्दू का भी ज्ञान है। डिजिटल के साथ ही रेडियो और टीवी के लिए भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।