तेजी से फैल रहा कोरोना का JN.1 वैरिएंट, महाराष्ट्र में 110 संक्रमित; 2 लोगों की मौत

Amit Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पुणे
Follow us on Google News
share

महाराष्ट्र के संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभालने वाले डॉ. राधाकृष्ण पवार ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि कोल्हापुर में जिस व्यक्ति की मृत्यु हुई, वह 101 वर्ष का था।

तेजी से फैल रहा कोरोना का JN.1 वैरिएंट, महाराष्ट्र में 110 संक्रमित; 2 लोगों की मौत

कोरोना की पीक के दौरान सबसे ज्यादा प्रभावित रहे राज्य महाराष्ट्र में नए वैरिएंट के भी चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र में अब तक कोविड-19 के जेएन.1 वैरिएंट के 110 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 91 पुणे जिले से हैं। पुणे के बाद ठाणे में पांच मामले, बीड में तीन मामले सामने आए हैं। छत्रपति संभाजीनगर और नांदेड़ से JN.1 वैरिएंट के दो-दो मामले सामने आए, जबकि सोलापुर, नागपुर और अन्य जिलों से एक-एक मामला सामने आया है।

महाराष्ट्र जीनोम अनुक्रमण समन्वयक डॉ. राजेश कार्यकार्टे ने कहा, "ऐसा लगता है कि जेएन.1 कोविड वैरिएंट ने पिछले साल दिसंबर से अधिकांश अन्य वैरिएंट की जगह ले ली है।" उन्होंने हालांकि कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है क्योंकि अस्पताल में भर्ती होने की संख्या में कोई वृद्धि नहीं हुई है।  

इस बीच, महाराष्ट्र में गुरुवार को कोविड से दो मौतें हुईं। सोलापुर और कोल्हापुर से एक-एक मौत की सूचना मिला। 1 दिसंबर से 28 दिसंबर, 2023 तक राज्य की रिपोर्ट के अनुसार, जिन सैंपल में कोविड पॉजिटिव पाया गया था, उन्हें जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा गया था और कोविड के जेएन.1 वैरिएंट के कुल 78 मामलों की पहचान की गई थी।

महाराष्ट्र के संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभालने वाले डॉ. राधाकृष्ण पवार ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि कोल्हापुर में जिस व्यक्ति की मृत्यु हुई, वह 101 वर्ष का था और उसे हृदय संबंधी बीमारी थी। उन्होंने कोविड वैक्सीन की खुराक नहीं ली थी। उनका कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया था और 3 जनवरी को उनका निधन हो गया।

दूसरी मौत सोलापुर में 73 वर्षीय व्यक्ति की दर्ज की गई। मरीज को डायबिटीज और हाइपरटेंशन था और वह अस्थमा से भी पीड़ित था। 31 दिसंबर, 2023 को उनका निधन हो गया और उनका कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया था। इस बीच, महाराष्ट्र में गुरुवार को 171 नए कोविड मामले दर्ज किए गए। कुल 15,404 टेस्ट किए गए थे। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि कोविड संक्रमण दर 1.11 प्रतिशत थी। राज्य स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, राज्य में 862 कोविड मरीज हैं, जिनमें से 826 होम आइसोलेशन में हैं और 36 अस्पताल में भर्ती हैं।

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar

डिजिटल पत्रकारिता की बदलती लहरों के बीच समाचारों की तह तक जाने की ललक अमित कुमार को इस क्षेत्र में खींच लाई। समकालीन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ अमित को जटिल विषयों के गूढ़ विश्लेषण में गहरी रुचि है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अमित को मीडिया जगत में एक दशक का अनुभव है। वे पिछले 4 वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


अमित न केवल समाचारों के त्वरित प्रकाशन में माहिर हैं, बल्कि वे खबरों के पीछे छिपे 'क्यों' और 'कैसे' को विस्तार से समझाने वाले एक्सप्लेनर लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों, जैसे कि कीवर्ड रिसर्च, ट्रेंड एनालिसिस और एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन को वे बखूबी समझते हैं। उनकी पत्रकारिता की नींव 'फैक्ट-चेकिंग' और सत्यापन पर टिकी है। एक मल्टीमीडिया पत्रकार के तौर पर अमित का सफर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ रहा है। उन्होंने अमर उजाला, वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है।


अमित ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूनिसेफ और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हेल्थ जर्नलिज्म का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है। एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन और एडिटोरियल प्लानिंग में उनकी विशेषज्ञता उन्हें आज के आधुनिक न्यूज रूम के लिए एक अनिवार्य स्तंभ बनाती है। पेशेवर जीवन से इतर, अमित एक जुनूनी घुमक्कड़ हैं जिन्हें हार्डकोर ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का शौक है, साथ ही वे ऐतिहासिक और वास्तविक जीवन पर आधारित सिनेमा देखने के भी शौकीन हैं।

और पढ़ें