फोटो गैलरी

Hindi News महाराष्ट्रमहाराष्ट्र: भाई ने बहन की हत्या कर शव को घर में छिपाया, बदबू फैली तब उठा खौफनाक हत्याकांड से पर्दा

महाराष्ट्र: भाई ने बहन की हत्या कर शव को घर में छिपाया, बदबू फैली तब उठा खौफनाक हत्याकांड से पर्दा

महाराष्ट्र में एक युवक ने अपनी बहन की हत्या कर दी। वारदात ठाणे जिले के उल्हासनगर की है। जानकारी के मुताबिक बहन की हत्या के बाद इस शख्स ने उसके शव को कुछ दिनों तक घर के अंदर ही छिपा कर रख दिया। जब शव...

महाराष्ट्र: भाई ने बहन की हत्या कर शव को घर में छिपाया, बदबू फैली तब उठा खौफनाक हत्याकांड से पर्दा
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 03 Dec 2021 10:13 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र में एक युवक ने अपनी बहन की हत्या कर दी। वारदात ठाणे जिले के उल्हासनगर की है। जानकारी के मुताबिक बहन की हत्या के बाद इस शख्स ने उसके शव को कुछ दिनों तक घर के अंदर ही छिपा कर रख दिया। जब शव खराब होने लगा और उससे दुर्गंध फैलने लगी तब इस युवक ने पुलिस के सामने जाकर सरेंडर कर दिया। सेंट्रल पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि 45 साल के योगेश का अपनी बहन अरुणा से बहस हुई थी। इसके बाद यह बहस इतनी बढ़ गई कि उसने अपनी बहन की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक छह साल पहले अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद योगेश की जमानत उसकी बहन ने ही कराई थी।

धारदार हथियार से हुई हत्या

पुलिस के मुताबिक कुछ दिनों पहले दोनों के बीच बहस हुई जिसके बाद योगेश ने एक धारदार हथियार से अरुणा को मार डाला। इसके बाद उसने उसकी डेड बॉडी को घर में ही छिपा दिया। हालांकि, जब कमरे से बदबू आने लगी तब वो खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुसिस का कहना है कि हत्या के पीछे क्या मकसद था? इस बात की पड़ताल अभी की जा रही है। पुलिस ने आशंका जताई है कि हो सकता है कि आरोपी की दिमागी हालत ठीक ना हो।

महिला की हत्या कर शव को नाले में फेंका

इधर राज्य के पालघर जिले में पुलिस ने एक महिला की कथित तौर पर हत्या करने और एक नाले में उसका शव फेंकने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मीरा-भयंदर वसई विरार पुलिस (एमबीवीवी) की अपराध शाखा ने हर्षद जउ पाटिल (26) और उसके दोस्त कृतेश अशोक किनी (28) को गिरफ्तार किया। एमबीवीवी पुलिस की विरार अपराध इकाई के वरिष्ठ निरीक्षक प्रमोद बदख ने कहा कि करीब 35 साल की महिला का शव 27 नवंबर को महरंबल पाड़ा घाट के पास मिला था। शव मिलने पर वह आंशिक रूप से सड़ चुका था।
 

शव को पत्थर से बांधा  

उन्होंने बताया कि पानी में फेंकने से पहले महिला के शव के साथ एक बड़ा पत्थर बांधा गया था। अरनाला सागर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 201 (अपराध के सबूतों के गायब होने) के तहत मामला दर्ज किया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि विरार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी और लापता व्यक्ति और मृतक महिला के विवरण का मिलान किया गया था।

लव, साजिश और हत्या   

पुलिस को बाद में पता चला कि पीड़िता का पाटिल के साथ संबंध था, लेकिन दोनों में अक्सर कई मुद्दों पर झगड़ा होता रहता था। महिला से तंग आकर पाटिल ने उसे मारने के लिए किनी की मदद ली। दोनों आरोपियों को आखिरकार विरार के नरिंगी इलाके से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की जांच के लिए अरनाला सागर पुलिस को सौंप दिया गया।
     

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें