फोटो गैलरी

Hindi News महाराष्ट्रमहाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण पर दिखा लॉकडाउन का असर? पिछले 24 घंटे में नए मरीजों और मौतों में आई गिरावट

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण पर दिखा लॉकडाउन का असर? पिछले 24 घंटे में नए मरीजों और मौतों में आई गिरावट

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की रफ्तार सोमवार को कुछ कम रही। पिछले 24 घंटे में राज्य में करीब 59 हजार केस सामने आए तो 351 लोगों की जान गई है। रविवार की तुलना में नए मरीजों और मौतों की संख्या में कमी...

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण पर दिखा लॉकडाउन का असर? पिछले 24 घंटे में नए मरीजों और मौतों में आई गिरावट
भाषा,मुंबईMon, 19 Apr 2021 10:36 PM
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की रफ्तार सोमवार को कुछ कम रही। पिछले 24 घंटे में राज्य में करीब 59 हजार केस सामने आए तो 351 लोगों की जान गई है। रविवार की तुलना में नए मरीजों और मौतों की संख्या में कमी दिखी है। एक दिन पहले ही राज्य में करीब 69 हजार लोग संक्रमित पाए गए थे तो 500 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। 

महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 58,924 नए मामले सामने आए हैं वहीं संक्रमण से 351 लोगों की मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 38,98,262 हो गए वहीं मृतक संख्या 60,824 हो गई है। राज्य में 6,76,520 उपचाराधीन मामले हैं।

विभाग की ओर से जारी बयान के अनुसार दिन में अस्पतालों से 52,412 लोगों कर छुट्टी दी गई जिससे अब तक राज्य में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 31,59,240 हो गई है। राज्य में सर्वाधिक 7,381 नए मामले मुंबई में, नागपुर में 5,086 और पुणे में 4,616 नए मामले सामने आए। मुंबई में संक्रमण के मामले बढ़कर 5,86,867 हो गए हैं वहीं मृतक संख्या 12,412 हो गई है।

लॉकडाउन के बाद मुंबई में भी धीरे-धीरे ही सही लेकिन कोरोना संक्रमण में कमी के संकेत मिल रहे हैं। देश की आर्थिक राजधानी में सोमवार को 7,381 नए कोरोना केस सामने आए तो 57 लोगों की मौत हुई है। नए केसों और मौतों के बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या 5,86,692 तो मृतकों की संख्या 12,404 हो गई है। 

मुंबई में रविवार के मुकाबले करीब 1,100 कम केस सामने आए। हालांकि, पिछले दिन के मुकाबले 4 अधिक लोगों की सांसें थम गईं। रविवार को मुंबई में 8,479 लोग संक्रमित पाए गए थे तो 53 की मौत हुई थी। पिछले 24 घंटे में 8,583 लोग डिस्चार्ज किए गए हैं। इसके साथ रिकवर होने वालों की संख्या 4,86,622 हो गई है।  

मुंबई में अब 86,410 एक्टिव केस हैं। शहर में सर्वाधिक 11,163 केस 4 अप्रैल को सामने आए थे। बीएमसी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 36,556 लोगों की जांच की गई है। मुंबई में अभी 106 कंटेनमेंट जोन झुग्गी बस्तियों में हैं, जबकि 1,171 इमारतों को सील किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें