फोटो गैलरी

Hindi News महाराष्ट्रमहाराष्ट्र में 30 मई तक बढ़ सकता है लॉकडाउन, कैबिनेट ने दिया प्रस्ताव, उद्धव ठाकरे लेंगे आखिरी फैसला

महाराष्ट्र में 30 मई तक बढ़ सकता है लॉकडाउन, कैबिनेट ने दिया प्रस्ताव, उद्धव ठाकरे लेंगे आखिरी फैसला

महाराष्ट्र में एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ना लगभग तय है। कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय और मंत्रियों ने लॉकडाउन को अगले 15 दिनों तक (30 मई) बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री...

महाराष्ट्र में 30 मई तक बढ़ सकता है लॉकडाउन, कैबिनेट ने दिया प्रस्ताव, उद्धव ठाकरे लेंगे आखिरी फैसला
लाइव हिन्दुस्तान ,मुंबईWed, 12 May 2021 10:23 PM
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र में एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ना लगभग तय है। कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय और मंत्रियों ने लॉकडाउन को अगले 15 दिनों तक (30 मई) बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को कहा है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस पर आखिरी फैसला लेंगे। सूत्रों के मुताबिक, उद्धव ठाकरे को भी यह प्रस्ताव मंजूर है और औपचारिकता ही बाकी है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि कई जिलों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते केसों को देखते हुए कैबिनेट मंत्रियों ने एक मीटिंग में यह प्रस्ताव रखा है कि लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों को अगले दो सप्ताह तक बढ़ा दिया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रतिबंधों को 16 से 30 मई तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है। राज्य में मौजूदा प्रतिबंधों की समय सीमा शनिवार को खत्म हो रही है। 

टोपे ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस पर अंतिम फैसला लेंगे और इसके मुताबिक आदेश जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएम अगले 2-3 दिनों में फैसला ले सकते हैं। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार कोरोना लॉकडाउन को ऐसे समय पर बढ़ाने जा रही है जब राज्य में पिछले कुछ दिनों में कोरोना केसों में कमी देखने को मिल रही है। हालांकि, मौतों का आकंड़ा अब भी चिंता का सबब बना हुआ है। 

राज्य में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 46,781 नए मरीज मिले तो 24 घंटे में 816 मरीजों की जान चली गई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 52,26,710 हो चुकी है तो अब तक कुल 78 हजार लोग दम तोड़ चुके हैं। राज्य में अब भी 5,46,129 एक्टिव केस हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें