फोटो गैलरी

Hindi News महाराष्ट्रभाजपा के जश्न में शामिल नहीं हुए डिप्टी सीएम फडणवीस, हैदराबाद भी नहीं जाएंगे

भाजपा के जश्न में शामिल नहीं हुए डिप्टी सीएम फडणवीस, हैदराबाद भी नहीं जाएंगे

फडणवीस के एक करीबी ने बताया कि वह तीन जुलाई को आयोजित होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र से पहले अपने आवास पर बैठक करने में व्यस्त थे।

भाजपा के जश्न में शामिल नहीं हुए डिप्टी सीएम फडणवीस, हैदराबाद भी नहीं जाएंगे
Amit Kumarभाषा,मुंबईFri, 01 Jul 2022 06:35 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शुक्रवार को यहां राज्य भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक समारोह के दौरान गायब दिखे। उद्धव ठाकरे नीत एमवीए सरकार के गिरने के बाद महाराष्ट्र में सत्ता में वापस आने का जश्न मनाने के उद्देश्य से दक्षिण मुंबई में स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें फडणवीस मौजूद नहीं थे।

देवेंद्र फडणवीस को दोस्त राज ठाकरे का खत, आपने तो मिसाल ही कायम कर दी

उन्होंने बृहस्पतिवार को घोषणा की थी कि वह एकनाथ शिंदे नीत सरकार का हिस्सा नहीं होंगे, परंतु बाद में उन्होंने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। फडणवीस के एक करीबी ने बताया कि वह तीन जुलाई को आयोजित होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र से पहले अपने आवास पर बैठक करने में व्यस्त थे।

देवेंद्र फडणवीस को कोई बता रहा अग्निवीर, कोई आडवाणी; कैसे-कैसे तंज कस रहे नेता

यह पूछे जाने पर कि क्या फडणवीस शुक्रवार से हैदराबाद में होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे, भाजपा के एक पदाधिकारी ने कहा, “उन्होंने हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व से बात की है और उन्हें यहां की स्थिति से अवगत कराया है। वह हैदराबाद की बैठक में शामिल नहीं होंगे क्योंकि विधानसभा के सत्र में भी उपस्थित होना है।” सूत्रों ने कहा कि फडणवीस यहां एक होटल में शुक्रवार शाम को भाजपा विधायकों की एक बैठक को संबोधित करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें