फोटो गैलरी

Hindi News महाराष्ट्रमहाराष्ट्र में Omicron से ज्यादा डेल्टा वेरिएंट का कहर, स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया

महाराष्ट्र में Omicron से ज्यादा डेल्टा वेरिएंट का कहर, स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया

देश के कई राज्यों में खतरनाक कोविड-19 के खिलाफ जंग जारी है। कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट को बेहद संक्रामक बताया गया है और कई राज्यों में इस वेरिएंट के केस मिल हैं। इस बीच महाराष्ट्र में स्वास्थ्य...

महाराष्ट्र में Omicron से ज्यादा डेल्टा वेरिएंट का कहर, स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSat, 15 Jan 2022 05:18 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

देश के कई राज्यों में खतरनाक कोविड-19 के खिलाफ जंग जारी है। कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट को बेहद संक्रामक बताया गया है और कई राज्यों में इस वेरिएंट के केस मिल हैं। इस बीच महाराष्ट्र में स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि राज्य में ओमिक्रॉन से ज्यादा अभी भी डेल्टा वेरिएंट के केस मौजूद हैं। अधिकारियों ने कहा है कि संक्रमितों के नमूनों की जांच के बाद यह पता चला है कि राज्य में अभी ज्यादातर संक्रमण के मामले डेल्टा वेरिएंट के हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव ने बुधवार को विभाग के अपने सहयोगियों को चिट्ठी लिख इस बारे में बताया है। उन्होंने बताया है कि मरीजों के नमूनों की जांच के बाद 68 फीसदी नमूनों में डेल्टा वेरिएंट की मौजूदगी का पता चला है। करीब 4200 से ज्यादा नमूनों की जांच की गई है। अन्य 32 फीसदी नमूनों में ओमिक्रॉन वेरिएंट का पता चला है।

पिछले साल आई कोरोना की दूसरी लहर के दौरान डेल्टा वेरिएंट ने जमकर कहर बरपाया था। नवंबर 2021 में ओमिक्रॉन वेरिएंट का पता सबसे पहले साउथ अफ्रीका में चला था। इसके बाद दिसंबर के पहले हफ्ते से यह वेरिएंट भारत में फैलने लगा था। शुक्रवार की रात तब महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 1,605 केस दर्ज किये गये हैं। पिछले साल 1 नवंबर तक कोविड-19 से संक्रमित 4,265 नमूनों को जीनोम सिक्वेन्सिंग के लिए भेजा गया था। इनमें से 4,201 के रिजल्ट सामने आए हैं। जिससे पता चलता है कि ओमिक्रॉन वेरिएंट 1,367 नमूनों में मिला है। अन्य सभी नमूनो डेल्टा वेरिएंट से संक्रमित पाए गए हैं।

कोरोना के खिलाफ जारी जंग के बीच शुक्रवार को 58 लाख दो हजार 976 कोविड टीके लगाये गये हैं और शनिवार सुबह सात  बजे तक के प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, देश में  अब तक एक अरब 56 करोड़ दो लाख 51 हजार 117 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। केंद्रीय  स्वास्थ्य  मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के  अनुसार, देश में इस वक्त संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 68 लाख 50 हजार 962 हो गयी है।
 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें