Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़Maharashtra COVID 19 tally 85975 after 3007 news cases surpasses china

महाराष्ट्र में 3 हजार से ज्यादा नए कोरोना केस, चीन को भी छोड़ दिया पीछे

महाराष्ट्र में रविवार (7 जून) को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,007 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 85,975 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राज्य...

Sudhir Jha पीटीआई, मुंबईMon, 8 June 2020 01:55 AM
share Share
Follow Us on
महाराष्ट्र में 3 हजार से ज्यादा नए कोरोना केस, चीन को भी छोड़ दिया पीछे

महाराष्ट्र में रविवार (7 जून) को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,007 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 85,975 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राज्य में संक्रमण के कारण 91 और लोगों की मौत हो जाने के बाद राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 3,060 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले चीन के मामलों से भी अधिक हो गए हैं। चीन में संक्रमण के 83,036 मामलों की पुष्टि हुई है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 85,975 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 39,314 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, 3,060 लोगों की मौत हुई है और 43,591 लोगों का इलाज चल रहा है। राज्य में 5,51,647 नमूनों की जांच की गई है।

मुंबई में भी कोरोना केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीएमसी के मुताबिक रविवार को मुंबई में 1421 नए केस मिले हैं और 61 लोगों की जान गई है। मुंबई में अब तक 48 हजार 549 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 25 हजार 717 एक्टिव केस हैं। अब तक 21 हजार 196 लोग रिकवर हुए हैं, जबकि 1636 लोगों की मौत हो चुकी है। धारावी में भी 13 नए केस मिले हैं। एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती में अब तक 1912 लोग संक्रमित हो चुके हैं। यहां 71 लोगों की मौत हो चुकी है।

3 हजार पुलिसकर्मी संक्रमित
महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि राज्य में अब तक करीब 3 हजार पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और 30 की जान जा चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य में अब 50 से 55 साल के पुलिसकर्मियों को सामान्य ड्यूटी पर लगाने और 55 साल से अधिक के पुलिसकर्मियों को अवकाश पर भेजने का फैसला लिया गया है। 

देश में 2 लाख 46 हजार केस
भारत में अब तक 2 लाख 46 हजार 628 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। देश में 120406 एक्टिव केस हैं, जबकि 119293  लोग रिकवर हो चुके हैं। अब तक 6929 लोगों की मौत हो चुकी है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें