महाराष्ट्र में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में डबल से ज्यादा हुए मामले; 6 की मौत
कल यानी 16 अगस्त को महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 836 नए मामले दर्ज किए गए थे। वहीं आज यानी बुधवार को ये आंकड़ा डबल होकर 1,800 को पार कर गया है।

कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान सबसे ज्यादा प्रभावित रहे महाराष्ट्र में एक बार फिर से वायरस रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है। राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के मामले दोगुने से भी ज्यादा दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र में बुधवार को 1,800 नए कोरोना वायरस मामले दर्ज किए गए।
ताजा मामलों में आधे से ज्यादा मामले मुंबई में दर्ज किए गए हैं। कल यानी 16 अगस्त को महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 836 नए मामले दर्ज किए गए थे। वहीं आज यानी बुधवार को ये आंकड़ा डबल होकर 1,800 को पार कर गया है। इस दौरान छह और रोगियों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया।
इन नए मामलों के साथ, महाराष्ट्र में कुल COVID-19 संख्या बढ़कर 80,76,165 हो गई है, जबकि हताहतों की संख्या बढ़कर 1,48,180 हो गई। विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि मंगलवार को, राज्य ने कोरोना से जुड़े 836 मामले और दो हताहतों की संख्या दर्ज की गई थी। बुलेटिन में कहा गया है कि मुंबई में 975 नए मामले दर्ज किए गए और दो कोरोनो वायरस से संबंधित मौतें भी यहां दर्ज की गईं।
लेखक के बारे में
Amit Kumarडिजिटल पत्रकारिता की बदलती लहरों के बीच समाचारों की तह तक जाने की ललक अमित कुमार को इस क्षेत्र में खींच लाई। समकालीन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ अमित को जटिल विषयों के गूढ़ विश्लेषण में गहरी रुचि है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अमित को मीडिया जगत में एक दशक का अनुभव है। वे पिछले 4 वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
अमित न केवल समाचारों के त्वरित प्रकाशन में माहिर हैं, बल्कि वे खबरों के पीछे छिपे 'क्यों' और 'कैसे' को विस्तार से समझाने वाले एक्सप्लेनर लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों, जैसे कि कीवर्ड रिसर्च, ट्रेंड एनालिसिस और एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन को वे बखूबी समझते हैं। उनकी पत्रकारिता की नींव 'फैक्ट-चेकिंग' और सत्यापन पर टिकी है। एक मल्टीमीडिया पत्रकार के तौर पर अमित का सफर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ रहा है। उन्होंने अमर उजाला, वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है।
अमित ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूनिसेफ और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हेल्थ जर्नलिज्म का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है। एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन और एडिटोरियल प्लानिंग में उनकी विशेषज्ञता उन्हें आज के आधुनिक न्यूज रूम के लिए एक अनिवार्य स्तंभ बनाती है। पेशेवर जीवन से इतर, अमित एक जुनूनी घुमक्कड़ हैं जिन्हें हार्डकोर ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का शौक है, साथ ही वे ऐतिहासिक और वास्तविक जीवन पर आधारित सिनेमा देखने के भी शौकीन हैं।
और पढ़ें

