फोटो गैलरी

Hindi News महाराष्ट्रमहाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन की आहट? देवेंद्र फडणवीस और संजय राउत की बैठक को लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान

महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन की आहट? देवेंद्र फडणवीस और संजय राउत की बैठक को लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान

जब अलग-अलग दलों के दो बड़े नेता मिलते हैं तो चाय-बिस्कुट की नहीं, राजनीति की बात होती है। यह कहना है महाराष्ट्री बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल का। पाटिल का यह बयान पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र...

महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन की आहट? देवेंद्र फडणवीस और संजय राउत की बैठक को लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान
लाइव हिन्दुस्तान,मुंबई।Tue, 29 Sep 2020 12:15 PM
ऐप पर पढ़ें

जब अलग-अलग दलों के दो बड़े नेता मिलते हैं तो चाय-बिस्कुट की नहीं, राजनीति की बात होती है। यह कहना है महाराष्ट्री बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल का। पाटिल का यह बयान पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना सांसद संजय राउत की हालिया मुलाकात को लेकर आया है। 

आपको बता दें कि दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद महाराष्ट्र में सियासी अटकलें तेज हो गई हैं। लोग सत्ता परिवर्तन की चर्चा करने लगे हैं। महाराष्ट्र बीजेपी चीफ से जब इसको लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जब अलग-अलग पार्टी के दो बड़े नेता मिलते हैं तो राजनीतिक चर्चा होती है। अगर वे दो घंटे से अधिक समय तक बैठक करते हैं तो जाहिर सी बात है कि वे चाय-बिस्कुट की चर्चा नहीं करेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि बैठक में किसी तरह का फैसला नहीं हुआ।

 

आपको बता दें कि शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत तथा फडणवीस के बीच शहर के एक होटल में शनिवार को मुलाकात हुई थी। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने बाद में कहा था कि राउत के साथ हुई मुलाकात शिवसेना के मुखपत्र सामना के वास्ते लिए गए एक साक्षात्कार के संबंध में थी। राउत सामना के कार्यकारी संपादक भी हैं।

यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के मंत्री ने शिवसेना को दी BJP के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाने की सलाह, फॉर्मूला भी सुझाया

वहीं, शिवसेना सांसद संजय राउत ने ने कहा था कि मैं कुछ मुद्दों पर चर्चा करने के लिए देवेंद्र फडणवीस से मिला। वह पूर्व सीएम हैं और इसके अलावा, वह महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता हैं और भाजपा के बिहार प्रभारी हैं। आपको बता दें कि इस मुलाकात के बाद महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म हो गया था।

यह भी पढ़ें- NDA में बचे दलों का क्या हिंदुत्व से कोई लेना-देना है? सामना में शिवसेना ने पूछा

संजय राउत ने इस मुलाकात पर कहा था कि हमारे बीच वैचारिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन हम दुश्मन नहीं हैं। सीएम को हमारी बैठक के बारे में पता था। राउत ने मुंबई के एक होटल में फडणवीस से मुलाकात की थी। राउत पिछले साल विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता बंटवारे के फार्मूले को लेकर भाजपा विरोधी रुख के लिए सुर्खियों में थे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें