फोटो गैलरी

Hindi News महाराष्ट्रभारी बारिश से जलमग्न हुई मुंबई, मौसम विभाग बोला- कल सुबह तक राहत नहीं

भारी बारिश से जलमग्न हुई मुंबई, मौसम विभाग बोला- कल सुबह तक राहत नहीं

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक विशेष बुलेटिन में कहा है कि मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में बृहस्पतिवार सुबह तक भारी बारिश जारी रहेगी। बुधवार को लगातार भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण...

भारी बारिश से जलमग्न हुई मुंबई, मौसम विभाग बोला- कल सुबह तक राहत नहीं
एजेंसी,मुंबईWed, 05 Aug 2020 10:07 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक विशेष बुलेटिन में कहा है कि मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में बृहस्पतिवार सुबह तक भारी बारिश जारी रहेगी। बुधवार को लगातार भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण मुंबई और पड़ोसी ठाणे तथा पालघर जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ। भारी बारिश के कारण उपनगरीय ट्रेन और बस सेवाएं भी बाधित हुईं।

एक अधिकारी ने कहा कि रायगढ़ जिले में जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट में तैनात उच्च क्षमता वाली तीन क्रेन तेज हवाओं के कारण उलट गई, लेकिन इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। आईएमडी के अनुसार सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक मुंबई में भारी बारिश (20 सेमी से भी ज्यादा) हुई। कोलाबा में 22.9 सेमी, सांताक्रूज़ में 8.8 सेमी बारिश दर्ज की गई।

हवा की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई और कोलाबा में शाम करीब पांच बजे 107 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। विशेष बुलेटिन के अनुसार मुंबई और कोंकण तट से सटे इलाकों में सुबह तक 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। उसके बाद हवा की गति में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है।

महाराष्ट्र में मुंबई और इसके पड़ोसी जिलों ठाणे तथा पालघर में बुधवार को तेज हवाओं के साथ हुई भारी बारिश के चलते उपनगरीय ट्रेन एवं बस सेवाएं प्रभावित हो गई। मौसम खराब होने से जनजीवन भी अस्त व्यस्त हो गया। वहीं, मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार सुबह तक मूसलाधार बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान किया है। एक अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी रायगढ़ जिले के न्हावा शेवा में स्थित जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) पर तैनात तीन उच्च क्षमता की क्रेन आज दोपहर तेज गति की हवाएं बहने से ढह गई। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। 

देश के सबसे बड़े बंदरगाहों में शामिल जेएनपीटी के अध्यक्ष संजय सेठी ने कहा, तेज गति से हवाएं चलने के कारण हमारे टर्मिनल में एक पर तीन मुख्य क्रेन ढह गई, लेकिन इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ। क्रेन ढहने से यहां कामकाज प्रभावित नहीं होगा। अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण लागू लॉकडाउन के चलते मुंबई और आसपास के इलाकों में पहले से ही सीमित संख्या में चल रहे सार्वजनिक परिवहन रेल पटरियों और सड़कों पर जलभराव होने से बाधित हो गए। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें