Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़Girlfriend dies during abortion boyfriend throws two children along with her body into the river
अबॉर्शन के दौरान प्रेमिका की मौत, शव के साथ दो बच्चों को भी नदी में बहाया

अबॉर्शन के दौरान प्रेमिका की मौत, शव के साथ दो बच्चों को भी नदी में बहाया

संक्षेप:

नवी मुंबई के एक अस्पताल में अबॉर्शन के दौरान 25 साल की महिला की मौत हो गई। इसके बाद उसके प्रेमी ने उसके शव को नदी में फेंक दिया। साथ ही दो बच्चों को भी नदी में धक्का दे दिया।

Jul 23, 2024 08:23 am ISTAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान, पुणे
share Share
Follow Us on

पुणे में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी प्रेमिका के शव के साथ उसके दो बच्चों को नदी में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के एक दोस्त को भी गिरफ्तार किया गया है। दरअसल अबॉर्शन के दौरान प्रेमिका की मौत हो गई थी। 9 जुलाई को नवी मुंबई के एक अस्पताल में अबॉर्शन के दौरान 25 साल की महिला की मौत हो गई थी। मुख्य आरोपी गजेंद्र दागदखैरे ने अपने दोस्त की मदद से महिला के शव को इंद्रायनी नदी में फेंक दिया। 

महिला के शव को नदी में फेंकता देख उसके 5 और दो साल के दोनों बच्चे रोने लगे। पुलिस ने बताया कि आरोपी गजेंद्र ने दोनों बच्चों को भी नदी में धक्का दे दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला अपने पति से अलग रहती थी और गजेंद्र के साथ रिलेशनशिप में थी। प्रेग्नेंट होने के बाद दोनों ने अबॉर्शन कराने का फैसला किया है। हालांकि अस्पताल की लापरवाही की वजह से उसकी जान चली गई। पुलिस ने बताया कि शव को फेंकने में एक एजेंट भी शामिल था जिसने उसे अबॉर्शन के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया था। 

घटना के कई दिनों के बाद आरोपी गजेंद्र और उसका साथी रविकांत ऐसे व्यवहार कर रहे थे जैसे कि कुछ हुआ ही नहीं। वहीं महिला के परिवारवाले लगातार उससे संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद एक शख्स ने पुलिस के पास लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस की जांच में पता चला कि महिला को गजेंद्र अकसर फोन करता था। पूछताछ में आरोपी गजेंद्र ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। हालांकि शक होने पर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सच उगल दिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट ने दोनों को 30 जुलाई तक की पुलिस हिरासत में भेजा है। 
 

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha
अंकित ओझा पिछले 8 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अंकित ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से स्नातक के बाद IIMC नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर कार्य करने का उनके पास अनुभव है। इसके अलावा बिजनेस और अन्य क्षेत्रों की भी समझ रखते हैं। हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही पंजाबी और उर्दू का भी ज्ञान है। डिजिटल के साथ ही रेडियो और टीवी के लिए भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।