फोटो गैलरी

Hindi News महाराष्ट्रउद्धव ठाकरे को फिर झटका देंगे एकनाथ शिंदे, मुंबई में खुलेगा एक और शिवसेना भवन

उद्धव ठाकरे को फिर झटका देंगे एकनाथ शिंदे, मुंबई में खुलेगा एक और शिवसेना भवन

महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे मुंबई के दादर में एक और शिवसेना भवन खोलने जा रहे हैं। हालांकि पहले यह माना जा रहा था कि शिंदे बालासाहेब की शिवसेना भवन पर अपना दावा करेंगे।

उद्धव ठाकरे को फिर झटका देंगे एकनाथ शिंदे, मुंबई में खुलेगा एक और शिवसेना भवन
Gaurav Kalaलाइव हिन्दुस्तान,मुंबईFri, 12 Aug 2022 06:33 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को एक और झटका देने जा रहे हैं। पहले शिवसेना के दो-तिहाई विधायकों और सांसदों को अपने पाले में लाने के बाद शिंदे मुंबई के दादर में एक और शिवसेना भवन खोलने जा रहे हैं। हालांकि पहले यह माना जा रहा था कि शिंदे बालासाहेब की शिवसेना भवन पर अपना दावा करेंगे जो पिछले पांच दशकों से शिवसैनिकों के न्याय भवन के रूप में स्थापित है लेकिन, अब मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि एकनाथ शिंदे मुंबई के दादर में ही एक और शिवसेना भवन खोलने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जल्दी ही इस संबंध में वह कदम भी उठाएंगे।

महाराष्ट्र के मुखिया एकनाथ शिंदे चाहते हैं कि दादर में उनकी पार्टी का एक विशाल कार्यालय हो। जब से वे मुख्यमंत्री बने हैं, राज्य के लोगों ने उन्हें बेहद प्यार दिया है। उन्हें आशीर्वाद देने और समर्थन दिखाने के लिए कई लोग उनसे मिल रहे हैं। एकनाथ शिंदे से मुलाकात के लिए आम नागरिक मुंबई आ रहे हैं। साथ ही मुंबई आकर मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं भी साझा कर रहे हैं। एकनाथ शिंदे का मानना है कि ऐसे हजारों नागरिकों से मिलने के लिए मुंबई के मध्य भाग में एक विशाल कार्यालय की आवश्यकता है। शिंदे समूह के विधायक सदा सरवणकर ने जानकारी दी है कि जल्द ही उस दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

शिवसेना शाखा, शिवसेना भवन, शिवसेना पार्टी सभी शिवसेना से ही संबंधित हैं। शिंदे गुट के विधायक के अनुसार, प्रस्तावित नए कार्यालय के माध्यम से आम गरीब लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। सदा सरवणकर ने यह भी बताया कि एकनाथ शिंदे तय करेंगे कि इस कार्यालय का नाम क्या रखा जाए।

दादर में ही क्यों
दादर मुंबई का मध्य भाग है। इस स्थान पर बालासाहेब की समाधि है। दादर, शिवाजी पार्क से जुड़ा हैं साथ ही शिवसेना के छह दशक की यादें भी समेटे हुए है। इसलिए इस स्थान पर शिंदे का एक कार्यालय स्थापित करना महाराष्ट्र की राजनीति में नए संकेत दे रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें