फोटो गैलरी

Hindi News महाराष्ट्रएकनाथ शिंदे सरकार में रहेगा फडणवीस का बड़ा कद, मिल सकता है गृह मंत्रालय

एकनाथ शिंदे सरकार में रहेगा फडणवीस का बड़ा कद, मिल सकता है गृह मंत्रालय

क्या देवेंद्र फडणवीस के साथ सीएम पद के बाद मंत्रालय को लेकर भी समझौता हो सकता है? तमाम अटकलों के बीच भाजपा नेता ने खुलासा किया है कि फडणवीस को गृह मंत्रालय मिल सकता है।

एकनाथ शिंदे सरकार में रहेगा फडणवीस का बड़ा कद, मिल सकता है गृह मंत्रालय
Gaurav Kalaभाषा,मुंबईWed, 10 Aug 2022 05:14 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का विस्तार करने के बाद एकनाथ शिंदे - देवेंद्र फडणवीस की सरकार पर विभागों के आवंटन का भारी दारोमदार होगा। इस बीच यह बात भी सामने आ रही है कि क्या देवेंद्र फडणवीस के साथ सीएम पद के बाद मंत्रालय को लेकर भी समझौता हो सकता है? तमाम अटकलों के बीच भाजपा नेता ने खुलासा किया है कि फडणवीस को गृह मंत्रालय मिल सकता है।

एकनाथ शिंदे सरकार ने लंबी जद्दोजहद के बाद मंत्रीमंडल विस्तार किया। अब विभाग को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि फडणवीस को गृह मंत्रालय का प्रभार मिल सकता है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि उपमुख्यमंत्री फडणवीस को निश्चित तौर पर गृह विभाग मिलेगा।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 41 दिन बाद एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। कुल 18 विधायकों को मंत्री के तौर पर शपथ दिलायी गयी, जिसमें शिवसेना के शिंदे गुट के नौ और भाजपा के नौ विधायक शामिल हैं।

पहले भी संभाल चुके हैं गृह मंत्रालय
फडणवीस 2014-19 के दौरान भाजपा - शिवसेना सरकार में मुख्यमंत्री रहने के दौरान गृह मंत्रालय का प्रभार भी संभालते थे। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मुख्यमंत्री शिंदे अपने पास कौन से विभाग रखेंगे। उनके एक करीबी सहायक ने कहा , ‘‘ शिंदे फिर से शहरी विकास विभाग और महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) संभाल सकते हैं। ’’

बता दें कि पूर्ववर्ती महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार ने शिंदे के पास लोक निर्माण विकास (सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम), शहरी विकास और एमएसआरडीसी विभाग थे।

सुरेश खाडे को मिल को कौन सा विभाग
भाजपा नेता ने कहा कि सामाजिक न्याय विभाग डॉ. सुरेश खाडे को दिया जाएगा क्योंकि यह मंत्रालय सामान्य तौर पर पिछड़े समुदाय के नेताओं को दिया जाता है। वह पश्चिमी महाराष्ट्र में सांगली जिले से भाजपा के इकलौते विधायक हैं। उन्हें पार्टी का दलित चेहरा माना जाता है। वह 2014-19 के दौरान फडणवीस सरकार में सामाजिक न्याय मंत्री थे। भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी नंदुरबार का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ. विजयकुमार गावित को जनजातीय विकास मंत्री बना सकती है।

चंद्रकांत पाटिल को अहम विभाग
भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल को अहम विभाग मिल सकता है। वह फडणवीस के मुख्यमंत्री रहने के दौरान राजस्व एवं सहकारिता मंत्रालय का दायित्व संभाल चुके हैं। पार्टी के एक अन्य नेता सुधीर मुंगत्तिवार को भी अहम विभाग मिल सकता है। वह पहले वित्त और वन विभाग का प्रभार संभाल चुके हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें