फोटो गैलरी

Hindi News महाराष्ट्रमहाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस विधान परिषद में सदन के नेता नियुक्त, सीएम एकनाथ शिंदे ने की घोषणा

महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस विधान परिषद में सदन के नेता नियुक्त, सीएम एकनाथ शिंदे ने की घोषणा

महाराष्ट्र के मंत्रियों के विभागों के बंटवारे के बाद डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बुधवार को सीएम एकनाथ शिंदे ने उन्हें विधानसभा परिषद का नेता नियुक्त किया है।

महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस विधान परिषद में सदन के नेता नियुक्त, सीएम एकनाथ शिंदे ने की घोषणा
Ashutosh Rayपीटीआई,मुंबईWed, 17 Aug 2022 05:48 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को राज्य विधान परिषद में सदन का नेता नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को उनके नाम की घोषणा की। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की ओर से यह घोषणा उस समय की गई जब वो विधान परिषद में विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन अपने कैबिनेट मंत्रियों के बारे में जानकारी दे रहे थे।

इसके बाद बीजेपी नेता और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधान परिषद के नव-निर्वाचित सदस्यों का परिचय दिया। देवेंद्र फडणवीस नागपुर से विधानसभा के सदस्य हैं। आमतौर पर विधानसभा में मुख्यमंत्री सदन का नेता होता है और डिप्टी सीएम विधान परिषद का। विधान परिषद में द्रौपदी मुर्मू और जगदीप धनखड़ को क्रमशः राष्ट्रपति और उपाध्यक्ष के रूप में चुने जाने पर बधाई देते हुए एक प्रस्ताव भी पारित किया।

पिछले हफ्ते हुआ कैबिनेट विस्तार

महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस सरकार का एक महीने से भी ज्यादा दिनों तक इंतजार के बाद पिछले हफ्ते कैबिनेट विस्तार हो गया। भाजपा के कोटे से 9 मंत्रियों ने शपथ ली। एकनाथ शिंदे के खेमे से भी इतने ही विधायकों ने शपथ ली है। सबसे पहले राधाकृष्ण विखे पाटिल ने शपथ ली और फिर दूसरे नंबर पर भाजपा के ही सीनियर नेता सुधीर मुनगंटीवार ने शपथ ली। इसके बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी हो गया है। मंत्रियों के विभागों में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को गृह मंत्रालय मिला है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें