महाराष्ट्र में फिर से डराने लगा कोरोना, 5 मार्च के बाद मिले सबसे ज्यादा केस

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के नए मामले 500 के पार चले गए हैं। वहीं, राजधानी मुंबई में कोरोना के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है। गुरुवार को मुंबई में कोरोना वायरस के 350 नए केस सामने आए हैं।

offline
महाराष्ट्र में फिर से डराने लगा कोरोना, 5 मार्च के बाद मिले सबसे ज्यादा केस
Ashutosh Ray पीटीआई , नई दिल्ली
Thu, 26 May 2022 9:12 PM

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के रोजाना सामने आने वाले मामले 500 को पार कर गए हैं। राज्य में गुरुवार को कोरोना वायरस के 511 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 2,361 पहुंच गई है। एक दिन पहले बुधवार को राज्य में कोरोना वायरस के 470 नए मामले सामने आए थे। इनमें से 350 केस अकेले मुंबई में मिले थे।

इस साल पांच मार्च के बाद आज पहली बार राज्य में कोरोना के पांच सौ से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। 5 मार्च को राज्य में महामारी के 535 केस मिले थे। नंदुरबार, धुले, लातूर, हिंगोली, अकोला, बुलढाणा, यवतमाल, वर्धा और गोंदिया जिले में स्थिति फिलहाल सामान्य बनी हुई है।

इन जिलों में कोरोना के एक भी एक्टिव केस नहीं हैं। राज्य में एकमात्र मौत बीड में हुई है। राज्य में पिछले 24 घंटे में कुल 324 मरीज ठीक हुए हैं। महाराष्ट्र में मरीजों की रिकवरी रेट फिलहाल 98.09 फीसदी है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 27,541 टेस्ट किए गए।

511 में से 350 मुंबई से

राज्य में मिले 511 केस में 350 केस मुंबई में मिले हैं। इस साल 11 फरवरी के बाद अभी तक एक दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं। बृहन्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण से आज किसी की मौत नहीं हुई है। मुंबई में आज लगातार दसवें दिन कोविड के 150 से ज्यादा नए मामले आए हैं। इस महीने में सिर्फ चार दिन ऐसे रहे जब संक्रमण के मामले 100 से कम दर्ज हुए।

2020 में कोरोना के कारण आधिकारिक आंकड़ों से ज्यादा मौतें हुईं, सरकारी आंकड़ों में खुलासा

11 फरवरी को मिले थे 367 केस

शहर में आज से पहले 11 फरवरी को कोविड के 367 नए मामले आए थे। देश की औद्योगिक राजधानी में बुधवार को संक्रमण के 295 नये मामले आए थे। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, शहर में फिलहाल कोरोना वायरस से संक्रमित 1,658 मरीजों की इलाज चल रहा है।

हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र की अगली ख़बर पढ़ें
Maharashtra Corona Update
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें