curfew in maharashtra amalner after dispute in two groups violence kolhapur महाराष्ट्र में कोल्हापुर के बाद एक और शहर में तनाव, खिलौनों को लेकर भिड़ गए दो ग्रुप, Maharashtra Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़curfew in maharashtra amalner after dispute in two groups violence kolhapur

महाराष्ट्र में कोल्हापुर के बाद एक और शहर में तनाव, खिलौनों को लेकर भिड़ गए दो ग्रुप

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में बीते दिनों वॉट्सऐप पोस्ट को लेकर विवाद हो गया था। अब जलगांव के एक कस्बे से ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां खिलौनों को लेकर दो समूह भिड़ गए।

Ankit Ojha एजेंसियां, मुंबईSun, 11 June 2023 12:19 PM
share Share
Follow Us on
महाराष्ट्र में कोल्हापुर के बाद एक और शहर में तनाव, खिलौनों को लेकर भिड़ गए दो ग्रुप

महाराष्ट्र के कोल्हापुर के बाद अब एक और शहर में तनाव की वजह से कर्फ्यू लगाना  पड़ा है। जलगांव के अमलनेर कस्बे में दो समूहों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद पथराव होने लगा। यहां 48 घंटे के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को बच्चों के खिलौनों को लेकर कुछ कहासुनी शुरू हुई थी। इसके बाद विवाद बढ़ता ही गया और पत्थरबाजी होने लगी। 

इसके बाद पूरे कस्बे में हिंसा होने लगी। इस मामले में 100 केस दर्ज किए गए हैं और 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। इस घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक रेड़ी को पलट देते हैं और फिर ईंट से तोड़ देते हैं। 10 जून को ही यहां कर्फ्यू लगा दिया गया। 

जलगांव के एसपी एम राजकुमार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान ना देने की बात कही है। उन्होंने कहा, दो समूहों में छोटी सी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस मौके पर पहुंची और माहौल शांत करवाया। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से अफवाहें ना फैलाई जाएं। वहीं एसडीएम ने लोगों से कर्फ्यू में सहयोग करने की अपील की है। 

बता दों कि बीते सप्ताह कोल्हापुर में हिंसा के चलते तनाव व्याप्त था। सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर यहां हिंसा शुरू हो गई थी। औरंगजेब और टीपू सुल्तान की तस्वीर के मामले को लेकर दो समुदायों में झड़प हो गई थी। इसके बाद प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया। हालात को संभालने के लिए पुलिस का लाठीचार्ज भी करना पड़ा था।