फोटो गैलरी

Hindi News महाराष्ट्रमहाराष्ट्र: अब यवतमाल में कर्फ्यू, कोरोना केस बढ़ने के बाद एक्शन में प्रशासन

महाराष्ट्र: अब यवतमाल में कर्फ्यू, कोरोना केस बढ़ने के बाद एक्शन में प्रशासन

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए कुछ जिलों में नाइट कर्फ्यू तो कुछ जगहों पर लॉकडाउन लगाया गया है। शुक्रवार को यवतमाल के कलेक्टर एम देवेंदर सिंह ने कहा है कि जिले में शनिवार 5...

महाराष्ट्र: अब यवतमाल में कर्फ्यू, कोरोना केस बढ़ने के बाद एक्शन में प्रशासन
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 26 Feb 2021 06:49 PM
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए कुछ जिलों में नाइट कर्फ्यू तो कुछ जगहों पर लॉकडाउन लगाया गया है। शुक्रवार को यवतमाल के कलेक्टर एम देवेंदर सिंह ने कहा है कि जिले में शनिवार 5 बजे से रविवार सुबह 9 बजे तक कर्फ्यू लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। 

बता दें कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 23 मार्च से ही नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है जो आठ मार्च तक जारी रहेगा। बता दें कि औद्योगिक क्षेत्र, मेडिकल एवं आपात सेवाओं तथा सार्वजनिक परिवहन को इससे छूट दी गई है। गौरतलब है कि औरंगाबाद जिले में मरीजों की संख्या 50 हजार के के करीब पहुंच रही है।

बता दें कि महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के 8000 से अधिक नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2129821 तक पहुंच गए। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य में गुरुवार को 8702 नए मामले सामने आए, जबकि बुधवार को 8807 नए मामले सामने आए थे। दिन में संक्रमण से 56 और मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 51993 हो गई। राज्य में दिनभर में ठीक होने के बाद कुल 3744 रोगियों को छुट्टी दी गई, जिससे अभी तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 2012367 हो गई। अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र में अब उपचाराधीन रोगियों की संख्या 64,260 है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें