फोटो गैलरी

Hindi News महाराष्ट्रमहाराष्ट्र से एक दिन में कोरोना के आए रिकॉर्ड 778 नए केस, मुंबई से 522 नए मामले

महाराष्ट्र से एक दिन में कोरोना के आए रिकॉर्ड 778 नए केस, मुंबई से 522 नए मामले

लॉकडाउन और कई प्रयासों के बावजूद महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के नए केस में लगातार इजाफे हो रहे है। गुरुवार को राज्य में रिकॉर्ड 778 नए केस सामने आए हैं जो अब तक एक दिन में आने वाले...

महाराष्ट्र से एक दिन में कोरोना के आए रिकॉर्ड 778 नए केस, मुंबई से 522 नए मामले
एचटी,मुंबई।Thu, 23 Apr 2020 10:10 PM
ऐप पर पढ़ें

लॉकडाउन और कई प्रयासों के बावजूद महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के नए केस में लगातार इजाफे हो रहे है। गुरुवार को राज्य में रिकॉर्ड 778 नए केस सामने आए हैं जो अब तक एक दिन में आने वाले सबसे ज्यादा मामले हैं। इनमें से मुंबई से सबसे ज्यादा 522 केस मुंबई आए हैं, जो यहां से एक दिन में आने वाले सबसे ज्याादा केस हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, इसके बाद में राज्य में कोविड-19 से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 6,427 हो गई है।

मुंबई में कोरोना के रिकॉर्ड 522 नए केस

गुरुवार को कोरोना संक्रमण के चलते महाराष्ट्र में 14 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा बढ़कर 283 हो गया है। गुरुवार को जो नए केस आए हैं इनमें से मुंबई में कोविड-19 के 522 नए केस दर्ज किए गए। इसके बाद मुंबई में अब तक कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 4,205 हो गई है और इस खतरनाक वायरस से यहां पर 167 लोगों की मौत हुई है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली के जहांगीरपुरी के एक ही ब्लॉक में मिले कोरोना के 46 पॉजिटिव केस

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 840 मरीजों को महाराष्ट्र में इलाज के बाद घर वापस भेजा जा चुका है।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना के गुरुवार तक कुल संक्रमित मामले बढ़कर 21,700 हो गए हैं जबकि 686 लोगों की जान जा चुकी है। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 1,229 नए केस सामन देशभर से सामने आए हैं। बुधवार से कोरोना संक्रमण के चलते कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई है। एक दिन पहले बुधवार को भारत में कोरोना संक्रमण का केस 20 हजार पार करते हुए 20,471 हो गए थे।

धारावी में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 200 पार

मुंबई के धारावी में गुरुवार को कोविड-19 के 25 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमित मरीजों आंकड़ा 214 पहुंच गया। बृहन्मुंबई नगरपालिका के अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घनी आबादी वाले इस इलाके में संक्रमण से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण के नए मामले कुट्टी नगर, माटुंगा लेबर कैंप, आजाद नगर, राजीव गांधी नगर, चमड़ा बाजार, मुकुंद नगर और कल्याणवाड़ी सहित धारावी के कई इलाकों में सामने हुए हैं। धारावी एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्तियों में से एक है जहां लगभग 15 लाख लोग छोटी-छोटी झुग्गियों में रहते हैं। यह शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में से एक है। 

ये भी पढ़ें: हाईकोर्ट ने कोटा से बच्चों को बिहार लाने के मामले में किया जवाब-तलब

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें