मुंबई में लगातार बढ़ रहे एक्टिव मामले, राज्य के लिए खतरनाक अगले 15 दिन
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस ने एक बार फिर से अपना कहर बरसाना शुरू कर दिया है। नए कोरोना मामलों के आने से राज्य के एक्टिव मामलों में 29 प्रतिशत का उछाल आया है। विशेषज्ञों ने कहा कि अगले 15 दिन शहर के...

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस ने एक बार फिर से अपना कहर बरसाना शुरू कर दिया है। नए कोरोना मामलों के आने से राज्य के एक्टिव मामलों में 29 प्रतिशत का उछाल आया है। विशेषज्ञों ने कहा कि अगले 15 दिन शहर के लिए खतरे से भरे रहेंगे।
मुंबई में, कोविड -19 मामलों में 37% की वृद्धि हुई है। 12 फरवरी को, शहर में 599 मामले दर्ज किए थे, जो शुक्रवार को बढ़कर 823 हो गए। बीएमसी के एडिशनल कमिश्नर सुरेश काकानी ने कहा, “हम उम्मीद कर रहे हैं कि अगले 15 दिनों में मामले और बढ़ेंगे। इसलिए, अगले दो सप्ताह शहर में कोवि़ड -19 मामलों में आने वाले उछाल का पता लगाने के लिए महत्वपूर्ण होंगे।"
राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार, 12 फरवरी को, महाराष्ट्र में 31,479 सक्रिय मामले थे, जो गुरुवार को बढ़कर 43,701 हो गए। राज्य के निगरानी अधिकारी डॉ प्रदीप अवाटे ने कहा, "सक्रिय रोगियों की सूची में 12 फरवरी से पहले अपना इलाज शुरू करने वाले लोग शामिल हैं।"
कोरोना के बढ़ते मामलों के लिए लॉकडाउन में दी गई ढील, लोगों के कोरोना गाइडलाइन्स को लेकर उल्लंघन को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। डॉ आवटे ने कहा, लोग बिना मास्क पहने शादी समारोहों और जन्मदिन समारोह में भाग ले रहे हैं। वास्तव में, सामाजिक दूरी बनाए रखने जैसे सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है, जो कोविड -19 मामलों के बढ़ने में योगदान कर रहा है।”
अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जीनोम अनुक्रमण में सरस-सीओवी -2 के दो उत्परिवर्तित रूप पाए गए हैं जो अमरावती और यवतमाल जैसे जिलों में "आक्रामक" रूप से फैल रहे हैं।
चिकित्सा विशेषज्ञों ने कहा कि राज्य में महामारी की दूसरी लहर का सामना करना पड़ सकता है, जैसा यूरोप में भी देखा गया था। सभी जिला अधिकारियों को अब राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार सुरक्षा नियमों को लागू करने के लिए कड़े नियम लाने के निर्देश दिए गए हैं।
अमरावती के डीएचओ डॉ दिलीप रानाले ने कहा, "हम सार्वजनिक स्थानों पर मार्शलों को तैनात किया है जो बिना मास्क वाले नागरिकों की पहचान करेंगे। साथ ही, हम जनता की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए शादी समारोहों में निरीक्षण चलाएंगे।”


