फोटो गैलरी

Hindi News महाराष्ट्रBMC चुनावों के लिए कमर कस रही भाजपा, गुड़ी पड़वा के सहारे मराठियों के बीच पैठ बनाने की तैयारी

BMC चुनावों के लिए कमर कस रही भाजपा, गुड़ी पड़वा के सहारे मराठियों के बीच पैठ बनाने की तैयारी

मराठी मतदाता पिछले तीन दशकों में बीएमसी में स्पष्ट बढ़त देते हुए शिवसेना (यूबीटी) की मुख्य ताकत रहे हैं। वे 227 वार्डों वाले मुंबई निकाय चुनावों में चुनावी नतीजों में निर्णायक भूमिका निभाते हैं।

BMC चुनावों के लिए कमर कस रही भाजपा, गुड़ी पड़वा के सहारे मराठियों के बीच पैठ बनाने की तैयारी
Amit Kumarलाइव हिन्दुस्तान,मुंबईWed, 22 Mar 2023 06:24 PM
ऐप पर पढ़ें

हर साल महाराष्ट्रीयन नव वर्ष 'गुड़ी पड़वा' राज्य के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। भाजपा इस पर्व के जरिए मराठी के बीच बैठ बनाने की तैयारी में है। भगवा पार्टी ने फैसला किया है कि लगभग एक लाख कार्यकर्ता त्योहार सेलिब्रेट करने के लिए शहर भर में अपने घरों पर गुड़ियां फहराएंगे। मुंबई के गिरगांव में बुधवार को बड़ी संख्या में लोग मराठी नववर्ष 'गुड़ी पड़वा' के लिए एकत्रित हुए। 

मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा, 'हमने गुड़ी पड़वा मनाने का फैसला किया है। यह हिंदू कैलेंडर के अनुसार साढ़े तीन शुभ मुहूर्तों में से एक है। नए साल का स्वागत करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर गुड़ियां फहराई हैं।' इसके अलावा, बूथ प्रमुखों और कार्यकर्ताओं ने मुंबई के विभिन्न हिस्सों में शोभा यात्राएं या जुलूस भी निकाले। लालबाग, परेल, वर्ली, विले पार्ले, बोरीवली, डोंबिवली, कल्याण और दहिसर में राज्य की संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले जुलूस निकाले गए। जहां सीएम शिंदे ने ठाणे में गुड़ी फहराई, वहीं उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने नागपुर में अपने घर में जश्न मनाया।

गुड़ी पड़वा के जरिए लोगों तक पहुंचने का पार्टी का निर्णय शहर में मराठी मतदाताओं के बीच अपनी पैठ बनाने की रणनीति का हिस्सा है। मुंबई में भाजपा की सबसे बड़ी चुनौती आगामी बीएमसी चुनाव है। मुंबई में मराठियों की आबादी 30 प्रतिशत तक है। इसके अलावा, उत्तर भारतीय मतदाता 20 प्रतिशत हैं। बाकी गुजराती मतदाताओं का प्रतिशत 17  है। शेष 33 प्रतिशत में विभिन्न अन्य समुदाय शामिल हैं।

मराठी मतदाता पिछले तीन दशकों में बीएमसी में स्पष्ट बढ़त देते हुए शिवसेना (यूबीटी) की मुख्य ताकत रहे हैं। वे 227 वार्डों वाले मुंबई निकाय चुनावों में चुनावी नतीजों में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। हालांकि भाजपा को उत्तर भारतीयों और गुजरातियों का समर्थन हासिल है। लेकिन पार्टी ने महसूस किया है कि वह मराठी वोटों में पैठ बनाए बिना ठाकरे सेना से नहीं लड़ सकती।

2017 में, भाजपा ने बृहन्मुंबई नगर निगम में 82 सीटें जीतीं, ठाकरे की शिवसेना से सिर्फ दो सीटें कम थीं। बीएमसी को जीतने के लिए, भगवा पार्टी को 227 में से 114 सीटों की आवश्यकता होगी। भाजपा के पास सहयोगी के रूप में शिंदे की सेना है और ठाकरे सेना को कांग्रेस पार्टी और राकांपा का समर्थन प्राप्त है। हालांकि शेलार ने कहा कि भाजपा त्योहारों को राजनीति से नहीं जोड़ती है। उन्होंने तर्क दिया कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पार्टी की विचारधारा का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश सेवा में विश्वास रखने वाली पार्टी है और हिंदू संस्कृति की समृद्ध विरासत को वह आगे बढ़ा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें