Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़BJP 2nd List Maharashtra candidates on 20 seats Nitin Gadkari piyush Goyal mumbai lok sabha seats
BJP 2nd List Maharashtra:महाराष्ट्र की 20 सीटों पर भाजपा ने उतारे प्रत्याशी, नितिन गडकरी-पीयूष गोयल का नाम

BJP 2nd List Maharashtra:महाराष्ट्र की 20 सीटों पर भाजपा ने उतारे प्रत्याशी, नितिन गडकरी-पीयूष गोयल का नाम

संक्षेप:

महाराष्ट्र की 20 सीटों पर भाजपा ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। इसमें नागपुर से नितिन गडकरी, मुंबई उत्तर से पीयूष गोयल और बीड से पंकजा मुंडे का नाम शामिल हेै।

Mar 13, 2024 08:03 pm ISTAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान, मुंबई
share Share
Follow Us on

भाजपा ने महाराष्ट्र की 20 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को नागपुर से उतारा गया है। इसके अलावा पंकजा मुंडे को बीड से टिकट दिया गया है। बता दें कि दूसरी सूची ने भाजपा ने  11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 72 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया है। इस सूची में 3 पूर्व मुख्यमंत्रियों को टिकट दिया गया है। 

किसे कहां से मिला टिकट
भाजपा ने नंदुरबार  से डॉ. हिना विजयकुमार गावित, धुले से डॉ. सुभाष  रामराव भामरे, जलगांव से श्रीमती स्मिता वाघ, रावेर से श्रीमती रक्षा निखिल खडसे, अकोले सा अनूप धोत्रे, वर्धा से रामदास चंद्रभानजी तडस, नागपुर से नितिन जयराम गडकरी चंद्रपुर से सुधीर मुंगंटीवार नांदेलड़ से प्रतापराव पाटिल चिखलिकर को उम्मीदवार बनाया गया है। 

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके अलावा जालना से रावसाहेब दादाराव दानवे, डिंडोरी से डॉ. भारती प्रवीण पवार, भिवंडी से कपिल मोरेश्वर पाटिल,  पुणे से मुरलीधर किशन मोहोल, अहमदनगर से डॉ. सुजय राधाकृष्ण विखे पाटिल, बीड से पंकजा मुंडे, लातूर से सुधाकर तुकाराम श्रृंगारे, माढा से रणजीतसिन्हा हिंदूराव नाइक निंबालकर और सांगली से संजयकाका पाटिल को उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि चर्चा थी कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस बार पुणे से लोकसभा चुनाव में उतारा जाएगा। हालांकि लिस्ट में सबकुछ साफ हो गया है। 

मुंबई की सीटों पर किसे टिकट
मुंबई की दो सीटों पर भाजाप ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया है। मुंबई उत्तर से पूर्व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल चुनाव लड़ेंगे। वहीं मुंबई उत्तर पूर्व सीट से भाजपा ने मिहिर कोटेचा का नाम फाइनल किया है। 
बता दें कि इंडिया गठबंधन की सीट शेयरिंग पर बात फाइनल नहीं हुई है। ऐसे में इंडिया गठबंधन के दलों की लिस्ट आनी अभी बाकी है। उद्धव ठाकरे ने नितिन गडकरी का नाम लेकर भाजपा पर हमला  बोला था। पहली लिस्ट में उनका नाम ना शामिल होने पर उद्धव ठाकरे ने कहा था कि नितिन गडकरी का अपमान किया जा रहा है। 

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।