फोटो गैलरी

Hindi News महाराष्ट्र5 वर्षों से रिलेशनशिप में रहा फिर एक दिन कर दी महिला की हत्या, शव को फ्लैट की दीवार में छिपा दिया

5 वर्षों से रिलेशनशिप में रहा फिर एक दिन कर दी महिला की हत्या, शव को फ्लैट की दीवार में छिपा दिया

महाराष्ट्र के पालघर में पुलिस ने शनिवार को एक 30 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर एक महिला की हत्या करने का आरोप है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि आरोपी ने महिला (32) को...

5 वर्षों से रिलेशनशिप में रहा फिर एक दिन कर दी महिला की हत्या, शव को फ्लैट की दीवार में छिपा दिया
पीटीआई,पालघर।Sat, 16 Jan 2021 12:35 PM
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र के पालघर में पुलिस ने शनिवार को एक 30 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर एक महिला की हत्या करने का आरोप है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि आरोपी ने महिला (32) को मार डाला क्योंकि वह उससे शादी करने का दबाव बना रही थी।

पुलिस ने कहा कि 32 वर्षीय पीड़िता का कंकाल, जो पिछले साल अक्टूबर में मारा गया था, वेनगांव गांव में आरोपी के फ्लैट से बरामद किया गया है।

पुलिस ने कहा है, "आरोपी और पीड़िता पिछले पांच वर्षों से रिलेशनशिप में थे। उसे 21 अक्टूबर को आरोपी के साथ आखिरी बार देखा गया था। जब पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने उसके ठिकाने के बारे में पूछताछ की, तो आरोपी ने उन्हें बताया कि वह गुजरात के वापी गई थी।''

पालघर पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजन आखिरकार पुलिस के पास पहुंचे क्योंकि वह कभी नहीं लौटी। हत्या और अन्य आरोपों के लिए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें