फोटो गैलरी

Hindi News महाराष्ट्र365 केसों की गुत्थी सुलझाने वाला खोजी कुत्ता 'रॉकी' जब मरा तो पुलिसवालों की आंखें हुईं नम, ऐसे दी गई अंतिम विदाई

365 केसों की गुत्थी सुलझाने वाला खोजी कुत्ता 'रॉकी' जब मरा तो पुलिसवालों की आंखें हुईं नम, ऐसे दी गई अंतिम विदाई

महाराष्ट्र पुलिस का वह खोजी कुत्ता अब इस दुनिया में नहीं रहा, जिसने 365 केसों को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई थी। महाराष्ट्र में रविवार को बीड पुलिस ने अपने कैनाइन (कुत्ता) सहयोगी रॉकी को विदाई दी,...

365 केसों की गुत्थी सुलझाने वाला खोजी कुत्ता 'रॉकी' जब मरा तो पुलिसवालों की आंखें हुईं नम, ऐसे दी गई अंतिम विदाई
एएनआई,मुंबईMon, 17 Aug 2020 07:10 AM
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र पुलिस का वह खोजी कुत्ता अब इस दुनिया में नहीं रहा, जिसने 365 केसों को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई थी। महाराष्ट्र में रविवार को बीड पुलिस ने अपने कैनाइन (कुत्ता) सहयोगी रॉकी को विदाई दी, जिसने कल अंतिम सांस ली थी। यह खोजी कुत्ता रॉकी पुलिस की आंख, नाक और कान सब था, क्योंकि इसने 365 मामलों को सुलझाने में बीड पुलिस की मदद की थी। 

बीड पुलिस ने रॉकी को पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। रॉकी को पुलिसवालों ने नम आखों से और पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। बताया जा रहा है कि रॉकी काफी समय से बीमार था। 

बीड पुलिस ने रॉकी की तस्वीर ट्वीट की और लिखा, 'आज शाम 4 बजे रॉकी, हमारे कैनाइन साथी और सहयोगी का लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया। उसने 365 मामलों को हल करने में मदद की थी। बीड पुलिस परिवार को उनके निधन से गहरा दुख हुआ है। बहादुर रॉकी (कुत्ते) को श्रद्धांजलि दी गई।'

बता दें कि कुछ कुत्तों को विशेष रूप से पुलिस और अन्य कानून-प्रवर्तन कर्मियों को विभिन्न सेवाओं जैसे ड्रग्स और विस्फोटक की खोज करने, सबूत खोजने और लोगों का पता लगाने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें