फोटो गैलरी

Hindi News महाराष्ट्रअदालत ने मुंबई पुलिस को दिया कंगना मामले की प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश

अदालत ने मुंबई पुलिस को दिया कंगना मामले की प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश

शुक्रवार को मुंबई की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने मुंबई पुलिस को एक्ट्रेस कंगना रनौत और उनकी बहन द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए कथित भड़काऊ संदेशों के खिलाफ दर्ज शिकायत के संबंध में जारी जांच...

अदालत ने मुंबई पुलिस को दिया कंगना मामले की प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश
एजेंसी,मुंबईFri, 05 Feb 2021 05:47 PM
ऐप पर पढ़ें

शुक्रवार को मुंबई की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने मुंबई पुलिस को एक्ट्रेस कंगना रनौत और उनकी बहन द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए कथित भड़काऊ संदेशों के खिलाफ दर्ज शिकायत के संबंध में जारी जांच आदेश की प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है।

आपको बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में मजिस्ट्रेट अदालत ने उपनगरीय अंबोली पुलिस को एक वकील द्वारा दायर की गई निजी शिकायत के संबंध में जांच करने का निर्देश दिया था। साथ ही पांच दिसंबर तक इस जांच की रिपोर्ट दाखिल करने को भी कहा था। शिकायतकर्ता ने कंगाना रनौत और उनकी बहन पर आपत्तिजनक संदेशों को साझा करने का आरोप लगाया था।

नई दिल्ली के IGI एयपोर्ट से आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी हुआ गिरफ्तार

हालांकि पुलिस निर्धारित समयसीमा में रिपोर्ट दाखिल करने में नाकाम रही थी, जिसके बाद पुलिस को पांच जनवरी तक का समय दिया गया था। लेकिन पुलिस ने पांच जनवरी को भी रिपोर्ट दाखिल नहीं की। इसके बाद पुलिस को पांच फरवरी की एक ओर समयसीमा दी गई थी लेकिन अभी भी पुलिस इस मामले में की जांच रिपोर्ट को दाखिल नहीं कर पाई है।

इस मामले में शिकायतकर्ता वकील अली कासिफ खान देशमुख ने कहा, ''उन्हें रिपोर्ट दाखिल करने के लिए पांच फरवरी तक का समय दिया गया था। हालांकि, वे इसमें नाकाम रहे हैं, मैंने अदालत से सीधे आरोपी को प्रक्रिया जारी करने का अनुरोध किया, जिसपर अदालत ने प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। अदालत ने अब अगली सुनवाई पांच मार्च के लिए तय की।"

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें