महाराष्ट्र में कब थमेगी कोरोना की रफ्तार? 24 घंटे में मिले लगभग 60 हजार नए केस; 322 लोगों की मौत

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस के लगभग 60 हजार नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 59907 नए केस मिले हैं। इसी के...

59907 new cases of coronavirus in the state 59907 and 322 more deaths

महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस के लगभग 60 हजार नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 59907 नए केस मिले हैं। इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 31,73,261 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि लगभग 60 हजार नए केस के साथ राज्य में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 5,01,559 पहुंच गई है। बता दें कि मंगलवार को राज्य में कोरोना वायरस के 55,469 नए मामले सामने आए थे और 297 लोगों की मौत हुई थी।

राज्य में अभी तक 26,13,627 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं जबकि 322 नए मौत के साथ राज्य में अभी तक 56,652 हजार लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, केवल मुंबई की बात करें तो पिछले 24 घंटे में शहर में 10442 नए केस सामने आए हैं जबकि 24 और लोगों की जान गई है। 10 हजार से अधिक नए केस के साथ मुंबई कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4,83,042 पहुंच गया है। 

एक ही चिता पर 8 शवों का अंतिम संस्कार
महाराष्ट्र के बीड जिले में कोविड-19 से जान गंवाने वाले आठ लोगों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर कर दिया गया। इस संबंध में एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि एक अस्थायी शवदाह गृह में जगह की कमी के चलते ऐसा किया गया। उन्होंने कहा कि क्योंकि अंबाजोगई नगर के शवदाहगृहों में संबंधित लोगों का अंतिम संस्कार किए जाने का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया था, इसलिए स्थानीय अधिकारियों को अंत्येष्टि के लिए दूसरी जगह ढूंढ़नी पड़ी जहां जगह कम थी।

औरंगाबाद में 1,337 नए मामले
महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिला में कोविड-19 के 1,337 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 91,266 हो गयी है जबकि संक्रमण से 30 और लोगों ने दम तोड़ दिया है। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया। अधिकारी ने बताया कि नए मामलों की जानकारी मंगलवार को मिली थी। संक्रमण से 30 और लोगों के दम तोड़ने से जिले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,844 हो गई है।

Ashutosh Ray

लेखक के बारे में

Ashutosh Ray
Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़महाराष्ट्र: 24 घंटे में मिले 60 हजार कोरोना केस, 300 से ज्यादा की मौत