फोटो गैलरी

Hindi News महाराष्ट्रमहाराष्ट्र के एक घर में तांत्रिक समेत 50 लोग किस घटना को दे रहे थे अंजाम? पुलिस का छापा पड़ने पर 27 लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र के एक घर में तांत्रिक समेत 50 लोग किस घटना को दे रहे थे अंजाम? पुलिस का छापा पड़ने पर 27 लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने एक मकान में छापा मारने के बाद एक 'तांत्रिक तथा एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस मकान में लोग स्वस्थ होने की आस में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए...

महाराष्ट्र के एक घर में तांत्रिक समेत 50 लोग किस घटना को दे रहे थे अंजाम? पुलिस का छापा पड़ने पर 27 लोग गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSat, 15 May 2021 11:53 AM
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने एक मकान में छापा मारने के बाद एक 'तांत्रिक तथा एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस मकान में लोग स्वस्थ होने की आस में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए थे।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि विक्रमगढ़ तहसील के सकतोर गांव में स्थित एक मकान पर शुक्रवार दोपहर को छापा मारा गया। पुलिस ने बताया कि उन्होंने वहां एकत्रित 25 लोगों से मास्क न पहनने के लिए 12,500 रुपये का जुर्माना वसूला।

एक अधिकारी ने कहा, ''एक खुफिया सूचना के आधार पर जिला ग्रामीण पुलिस ने मकान पर छापा मारा और पाया कि वहां कुछ अंधविश्वासी गतिविधियां चल रही थीं। घटनास्थल पर महिलाओं समेत करीब 50 लोग एकत्रित थे। छापे के दौरान कई लोग भाग गए लेकिन पुलिस ने 'तांत्रिक और मकान के मालिक समेत 27 लोगों को पकड़ लिया। 'तांत्रिक और मकान मालिक को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें