महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 3260 नए केस, अकेले मुंबई में मिले 1648 नए मरीज

एजेंसी मुंबई
Follow us on Google News
share

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी के बाद बुधवार को कुछ राहत मिली है। राज्य में कोरोना वायरस के नए मामलों में मामूली गिरावट के साथ 3,260 नए मामले सामने आए हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 3260 नए केस, अकेले मुंबई में मिले 1648 नए मरीज

महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 3,260 नए मामले सामने आये जबकि तीन और मरीजों की मौत हो गई। इन नए मामलों में मुंबई में सामने आए 1,648 मामले शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 79,45,022 और मृतक संख्या 1,47,892 हो गई। राज्य में एक दिन पहले सामने आये कोविड-19 के 3,659 मामलों की तुलना में बुधवार को 399  कम मामले सामने आये। 

राज्य में तीन और मरीजों की मौत हो गई जिनमें से दो मरीजों की मौत मुंबई में और एक मरीज की मौत रायगढ़ में हुई। राज्य में बीए.5 सब-वेरिएंट के छह नए मामलों का भी पता चला। वर्तमान में, महाराष्ट्र में 24,639 उपचाराधीन मामले हैं, जिसमें राज्य में सबसे अधिक 13,501 मामले मुंबई में हैं जबकि ठाणे में 5,621 मरीज हैं। इसमें कहा गया है कि 3,533 मरीजों को छुट्टी मिलने के साथ ही महाराष्ट्र में ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 77,72,491 हो गई है। 

यह भी पढ़ें- जीनोम सिक्वेंसिंग में मिला कोरोना वायरस का नया वेरिएंट? दून मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट में यह हुआ खुलासा 

मृत्यु दर 1.86 प्रतिशत है

महाराष्ट्र में ठीक होने की दर 97.83 फीसदी है। मृत्यु दर 1.86 प्रतिशत है। इस बीच अहमदाबाद से मिली खबर के अनुसार राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि गुजरात में बुधवार को कोविड-19 के 407 नए मामले सामने आए, जो चार महीनों में सबसे अधिक दैनिक संख्या है। इससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 12,28,493 हो गई।

मृतक संख्या 10,946 पर रुकी हुई है

एक अधिकारी ने कहा कि दिन के दौरान 190 मरीजों के संक्रमणमुक्त होने के बाद ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 12,15,806 हो गई। इसके साथ, राज्य में अब 1,741 एक्टिव मामले हैं, जिसमें चार मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। उन्होंने कहा कि इन नये मामलों में, 210 मामले अहमदाबाद में दर्ज किए गए जो कि राज्य में सबसे अधिक है। इसके बाद सूरत में 57, वडोदरा में 41 और राजकोट में 20 मामले दर्ज किए गए।