बेटे की ऐसी हैवानियत! 82 साल के बुजुर्ग पिता को बीच सड़क चाकुओं से गोदकर मार डाला, क्या वजह?
केस हारने पर बेटा बुरी तरह बौखला गया। बुजुर्ग पिता अपनी बेटी से साथ ऑटो रिक्शा से घर लौट रहे थे। इस दौरान बेटे ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

महाराष्ट्र में कलयुगी बेटे की हैवानियत सुनकर आपका भी कलेजा कांप जाएगा। यहां एक बेटे ने अपने 82 साल के बुजुर्ग बाप की बेरहमी से हत्या कर दी। वजह- लालच। मामला यहां के छत्रपति संभाजीनगर का है। जानकारी के मुताबिक प्रॉपर्टी के लालच में आकर बेटे ने पिता को बीच सड़क चाकू से गोद डाला।
एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक बेटे ने अपने बूढ़े बाप का कत्ल इसीलिए कर दिया क्योंकि वह अपने पिता से घर का केस हार गया। मृतक बुजुर्ग की पहचान जफर कमरुद्दीन सैयद पटेल के रूप में हुई है। वहीं बेटा अब्दुल रहमान पेशे से एक MR है। बाप और बेटे के बीच संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक वह घर में आए दिन परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज, झगड़ा और मारपीट करता था।
बेटे की रोज-रोज की प्रताड़ना और प्रताड़ित व्यवहार से तंग आकर बुजुर्ग जफर पटेल पुणे में अपनी बेटी के घर रहने चले गए थे। इसके बाद उन्होंने बेटे को अपने घर से बेदखल करने और घर पर वापस अपना मालिकाना हक पाने के लिए कोर्ट में केस दायर किया। करीब दो साल तक चली कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार अदालत ने बुजुर्ग पिता के हक में फैसला सुनाया और बेटे को घर खाली करने का आदेश दे दिया।
बीच सड़क कर दिया कत्ल
कोर्ट से अपने पक्ष में फैसला आने के बाद जफर पटेल बेटी के साथ ऑटो रिक्शा में बैठकर कोर्ट का 'इविक्शन ऑर्डर' लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मुकदमा हारने की खबर मिलते ही बेटा अब्दुल रहमान भड़क उठा। उसने ऑटो रिक्शा को जबरन रुकवाया और पिता पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। बुजुर्ग जफर पटेल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं हमले में उनकी बेटी भी बुरी तरह घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे अब्दुल रहमान को गिरफ्तार कर लिया है।
लेखक के बारे में
Jagriti Kumariजागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।
और पढ़ें

