हाथ में बीयर की बोतल, दे रही भद्दी-भद्दी गालियां; सिया गोयल का पब वाला VIDEO वायरल

लाइव हिन्दुस्तान, मुंबई
Follow us on Google News
share

केतन मर्डर केस की मुख्य आरोपी सिया गोयल का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। नाइटक्लब के इस वीडियो में उसके हाथ में बीयर की बोतल है और फोन पर किसी को भद्दी-भद्दी गालियां दे रही है।

Siya Goyal Viral Video Beer Bottle in Hand Abusing Over Phone Night Club Ketan Murder

Siya Goyal Viral Video: केतन मर्डर केस में सिया गोयल और चेतन चौधरी पुलिस की गिरफ्त में हैं। दोनों से पूछताछ हो रही है और पुलिस कोर्ट में दोनों को जिम्मेदार ठहराने के लिए सबूत इकट्ठे कर रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि सिया के एक इशारा करने के बाद उसके बॉयफ्रेंड चेतन ने पुणे के लोहागढ़ किले से केतन को नीचे धक्का दे दिया था। इससे केतन की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच, सिया के कई पुराने वीडियोज सामने आ रहे हैं। एक वीडियो आया है, जिसमें उसके हाथ में बीयर की बोतल है और किसी से फोन पर बात कर रही है। इस दौरान, वह खूब गालियां देती भी दिख रही।

सिया गोयल का यह वीडियो दिसंबर, 2025 का है। इसमें वह एक पब में है और उसके हाथों में बीयर की बोतल है। वह फोन पर बातचीत कर रही है। इसी दौरान, वह कहती है कि पहले उसने मुझे चीट किया और अब कॉल कर रहा। इससे पहले भी सिया के कई वीडियोज सामने आ चुके हैं। एक वीडियो में वह महाराष्ट्र क्रिकेट लीग देखती नजर आ रही थी। उसके साथ चेतन चौधरी भी था। वहीं, हत्याकांड से ठीक एक दिन पहले भी उसने पुणे के एक कैफे में चेतन से मुलाकात की थी। दोनों ने एकांत में बैठकर हत्या की पूरी प्लानिंग की। अगले दिन सिया और चेतन ने मिलकर कथित तौर से केतन को मार डाला।

लोहागढ़ किले से धक्का देने का है आरोप

सिया गोयल और चेतन चौधरी पर आरोप लगा है कि दोनों ने मिलकर केतन अग्रवाल की हत्या कर दी। 18 जून को केतन और सिया पुणे के लोहागढ़ किले में ट्रेक करने गए थे। इसी दौरान, सिया का बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी भी वहां पहुंच गया। सिया का एक इशारा मिलते ही चेतन ने केतन को धक्का दे दिया। 400 फीट गहरी खाई में गिरने के कारण, केतन की मौत हो गई। शुरुआत में यह मामला एक हादसा माना गया। सिया भी इमोशनल नजर आई और उसने केतन को मिस करता हुआ स्टेटस इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। लेकिन जब बाद में केतन की बहन और सिया की मुलाकात हुई और बातचीत हुई तो उन्हें कुछ शक हुआ। पुलिस को पूरे मामले के बारे में बताया गया। जांच में सामने आया कि सिया ने चेतन चौधरी के साथ मिलकर कथित तौर पर केतन को रास्ते से हटा दिया।

सिया ने लाइ डिटेक्टर टेस्ट को दी मंजूरी

इस बीच, पुलिस को गुरुवार को तब एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जब सिया गोयल ने लाइ डिटेक्टर टेस्ट यानी कि पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए अपनी मंजूरी दे दी। इसमें घटना से जुड़े सवालों के जवाब देते समय ब्लड प्रेशर, नाड़ी, सांस लेने की गति और पसीना आने जैसी शारीरिक प्रतिक्रियाओं को मापा जाता है। उसी के जरिए पुलिस को यह समझने में आसानी होती है कि आरोपी सच बोल रहा है या नहीं। यह जांच करवाने के लिए आरोपी की सहमति की जरूरत होती है। इससे पहले, पुलिस ने पुणे के मार्केट यार्ड इलाके में स्थित सिया गोयल के घर की तलाशी के दौरान वे कपड़े भी बरामद किए हैं, जिन्हें उसने 18 जून को घटना वाले दिन कथित तौर पर पहना था।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें