Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़satara doctors suicide case cousin claims accused si makes pressure for wrong medical report
खुदकुशी करने वाली डॉक्टर के परिवार का दावा, गलत रिपोर्ट बनाने के लिए दबाव डालता था आरोपी SI

खुदकुशी करने वाली डॉक्टर के परिवार का दावा, गलत रिपोर्ट बनाने के लिए दबाव डालता था आरोपी SI

संक्षेप:

सतारा में खुदकुशी करने वाली डॉक्टर के कजन के मुताबिक आरोपी पुलिसकर्मी उसपर गलत रिपोर्ट बनाने का दबाव डालते थे जिसको लेकर वह पहले भी शिकायत कर चुकी थी। 

Sat, 25 Oct 2025 12:50 PMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

महाराष्ट्र के सतारा में सरकारी अस्पताल में काम करने वाली डॉक्टर की खुदकुशी के मामले में कई हैरान करने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं। सुसाइड नोट के मुताबिक दो पुलिसकर्मियों ने महिला डॉक्टर के साथ रेप किया और उसके बाद मकान मालिक के बेटे ने भी मानसिक उत्पीड़न किया। गुरुवार देर रात होटल के एक कमरे में डॉक्टर की लाश लटकी हुई मिली थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

डॉक्टर के पास से मिले सुसाइड नोट में लिखा था कि चार बार उसके साथ रेप किया गया। आरोप है कि फलटन सिटी पुलिस स्टेशन के एसआई ने महिला डॉक्टर के साथ रेप किया। जांच अधिकारी का दावा है कि सब इन्स्पेक्टर और महिला डॉक्टर दोनों ही बीड़ के रहने वाले हैं और दोनों की कोई रिश्तेदारी भी है।

शनिवार को गिरफ्तार किया गया प्रशांत बनकर भी डॉक्टर को परेशान करता था। पीड़िता सतारा के सरकारी अस्पताल में अनुबंध के आधार पर नौकरी करती थी। सतारा के एसपी तुषार दोषी ने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रेप और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है।

चिकित्सक ने अपनी हथेली पर लिखे ‘सुसाइड नोट’ में आरोप लगाया कि पिछले पांच महीनों से सतारा पुलिस के दो कर्मी उसका बलात्कार और उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे। महिला चिकित्सक ने लिखा कि पुलिस उप निरीक्षक गोपाल बदाने ने कई मौकों पर उसके साथ बलात्कार किया तथा अन्य पुलिसकर्मी प्रशांत बांकर ने उसे मानसिक रूप से परेशान किया। पीड़िता के चचेरे भाई के मुताबिक उनपर कुछ लोगों की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का दबाव बनाया गया था। इसके अलावा उसपर गलत पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाने का भी दबाव बनाया जाता था।

उन्होंने बताया कि तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ पहले भी शिकायत दर्ज करवाई गई थी। दो आरोपी उनमें से ही हैं। वहीं सतारा पुलिस का कहना है कि महिला डॉक्टर ने शिकायत दर्ज करवाई थी लेकिन तब मामला कुछ और था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आत्महत्या से पहले डॉक्टर ने आरोपी बनकर को मेसेज किए थे।

मामले को लेकर राजनीति ने भी तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस का कहना है कि महाराष्ट्र की सरकार महिलाओं पर होने वाले अत्याचार को रोकने में नाकामयाब रही है। वहीं शिवसेना यूबीटी ने एसआईटी बनाकर मामले की जांच करवाने की मांग की है।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha
अंकित ओझा पिछले 8 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अंकित ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से स्नातक के बाद IIMC नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर कार्य करने का उनके पास अनुभव है। इसके अलावा बिजनेस और अन्य क्षेत्रों की भी समझ रखते हैं। हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही पंजाबी और उर्दू का भी ज्ञान है। डिजिटल के साथ ही रेडियो और टीवी के लिए भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।