नगर परिषद चुनाव में फडणवीस, शिंदे और अजित ने बांटे 15 हजार करोड़ रुपये: संजय राउत
महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन ने रविवार को 288 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव में शानदार जीत हासिल की। इन्होंने स्थानीय निकायों में अध्यक्ष के 207 पदों पर कब्जा जमा लिया।
शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने सोमवार को महाराष्ट्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘नगर परिषद चुनावों में देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने मतदाताओं को पैसे बांटे। इस दौरान लगभग 15 हजार करोड़ रुपये उड़ा दिए गए। पैसे को पानी की तरह बहाया गया।’ उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे कह रहे हैं कि उनकी शिवसेना ही असली है। चुनाव चिन्ह और पार्टी का मामला अभी भी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। सुप्रीम कोर्ट फैसला नहीं दे रहा क्योंकि उस पर दबाव है।'
महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन ने रविवार को 288 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव में शानदार जीत हासिल की। इन स्थानीय निकायों में अध्यक्ष के 207 पदों पर कब्जा जमा लिया। विपक्षी महा विकास आघाडी (MVA) 44 सीट ही हासिल कर सकी। राज्य निर्वाचन आयोग ने रविवार रात में अंतिम आंकड़े साझा किए। एसईसी के अनुसार, बीजेपी ने नगर निगम अध्यक्ष के 117 पद जीते, शिवसेना ने 53 और राकांपा ने 37 पद जीते।
MVA के घटक दलों का कैसा रहा प्रदर्शन
एमवीए के घटक दल कांग्रेस को 28, एनसीपी (एसपी) को सात और शिवसेना (यूबीटी) ने अध्यक्ष के 9 पदों पर जीत दर्ज की। राज्य निवार्चन आयोग के अनुसार, पंजीकृत अन्य पार्टियों ने 4 सीट हासिल की। गैर मान्यता प्राप्त पंजीकृत दलों ने नगर अध्यक्ष के 28 पदों पर जीत दर्ज की। 5 सीट निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गई।





