Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़Sanjay Raut says Ajit Pawar NCP should merge with party led by Sharad Pawar
अजित पवार की NCP का शरद पवार की पार्टी में हो जाना चाहिए विलय, संजय राउत ने क्या कहा

अजित पवार की NCP का शरद पवार की पार्टी में हो जाना चाहिए विलय, संजय राउत ने क्या कहा

संक्षेप:

शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा कि भाजपा और अजित पवार ने एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, ‘तो फिर आप सरकार में क्यों हैं? अजित पवार को शरद पवार के पास वापस आ जाना चाहिए।’

Jan 03, 2026 03:01 pm ISTNiteesh Kumar भाषा
share Share
Follow Us on

शिवसेना-यूबीटी के नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP का शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी में विलय हो जाना चाहिए, क्योंकि पुणे और पिंपरी चिंचवड महानगर पालिका चुनावों के लिए दोनों गुटों ने हाथ मिला लिया है। राउत ने सवाल भी उठाया कि अजित पवार की ओर से भाजपा शासित पिंपरी चिंचवड महानगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाने के एक दिन बाद भी वह महायुति सरकार में क्यों हैं। महायुति में भाजपा, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी शामिल हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:अब तक नहीं पड़ा एक भी वोट, नगर निकाय चुनाव में 66 सीटों पर जीत गई BJP-शिवसेना

संजय राउत ने कहा कि भाजपा और अजित पवार ने एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, 'तो फिर आप सरकार में क्यों हैं? अजित पवार को शरद पवार के पास वापस आ जाना चाहिए। अब जब आपने पुणे और पिंपरी चिंचवड में गठबंधन कर लिया है, तो अजित पवार को भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार छोड़ देनी चाहिए और मूल एनसीपी में मिला देना चाहिए।' वर्ष 2023 में अजित पवार कई विधायकों के साथ भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार में शामिल हो गए थे, जिसे NCP दो गुटों में विभाजित हो गई थी।

भ्रष्टाचार के आरोपों पर साधा निशाना

संजय राउत ने कहा कि अजित पवार भाजपा की ओर से किए जा रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और पवार परिवार एक साथ चुनाव लड़ रहा है। शिवसेना (UBT) नेता ने कहा, 'ऐसा लगता है कि अजित पवार की दिशा बदल गई है। अगर ऐसा है, तो उन्हें भाजपा का साथ छोड़ देना चाहिए।' NCP और एनसीपी (एसपी) पुणे व पिंपरी चिंचवड महानगर पालिकाओं के लिए 15 जनवरी को होने वाले चुनावों में गठबंधन के तहत लड़ रहे हैं। अजित पवार ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पिंपरी चिंचवड महानगर पालिका पिछले 9 वर्षों से भ्रष्टाचार से ग्रस्त है और कर्ज में डूबी हुई है।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।