Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़Sanjay Raut said Thackerays can Shutdown Mumbai In 10 Minute Fadnavis Response
10 मिनट में मुंबई ठप कर सकते हैं ठाकरे, राउत की चेतावनी; फडणवीस ने दिलाई शिंदे की याद

10 मिनट में मुंबई ठप कर सकते हैं ठाकरे, राउत की चेतावनी; फडणवीस ने दिलाई शिंदे की याद

संक्षेप:

दोनों ठाकरे नेताओं के बीच वैचारिक मतभेदों को लेकर राउत ने कहा कि राजनीति में समझौते जरूरी होते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि अतीत में शिवसेना ने कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार चलाई थी, जबकि दोनों की विचारधाराएं अलग थीं।

Jan 11, 2026 02:28 pm ISTAmit Kumar लाइव हिन्दुस्तान, मुंबई
share Share
Follow Us on

महाराष्ट्र की राजनीति में आगामी चुनावों से पहले ठाकरे परिवार की एकता को लेकर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने बड़ा दिया। उन्होंने कहा कि ठाकरे परिवार की ताकत आज भी कायम है और वे चाहें तो मिनटों में मुंबई को ठप कर सकते हैं। राउत ने चेतावनी भरे लहजे में कहा- ठाकरे परिवार को कभी मिटाया नहीं जा सकता। हम अभी भी मुंबई को 10 मिनट में बंद कर सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एनडीटीवी के एक कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि राज और उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र की पहचान हैं और साथ मिलकर वे मराठी मानूस की आवाज बनते हैं। उन्होंने कहा- ठाकरे ब्रदर्स एक ब्रांड हैं। अगर ठाकरे बचे रहेंगे, तो मराठी मानूस बचा रहेगा।

यह बयान ऐसे समय आया है, जब उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच करीब 20 साल बाद फिर से सुलह देखने को मिली है। ठाकरे चचेरे भाइयों की यह नजदीकी आगामी बृहन्मुंबई नगर निगम चुनाव 2026 से पहले बेहद अहम मानी जा रही है, जिसे मुंबई की सत्ता का सेमीफाइनल कहा जाता है।

संजय राउत ने दोनों नेताओं के रिश्ते पर कहा- उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे भाई हैं। उनकी माताएं सगी बहनें हैं। यह एक पारिवारिक मामला था। मैं दोनों पक्षों का मित्र हूं। अगर उनकी सुलह में मेरी कोई भूमिका रही है तो मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं।

विचारधारा अलग हो सकती है, लेकिन राष्ट्र सर्वोपरि

दोनों ठाकरे नेताओं के बीच वैचारिक मतभेदों को लेकर राउत ने कहा कि राजनीति में समझौते जरूरी होते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि अतीत में शिवसेना ने कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार चलाई थी, जबकि दोनों की विचारधाराएं अलग थीं।

राउत के मुताबिक- ठाकरे परिवार की विचारधाराएं भले अलग हों, लेकिन उन्होंने राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी है। गठबंधन के लिए कुछ मुद्दों पर समझौता करना ही पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर गठबंधन आगे बढ़ता है तो महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को भी कुछ विषयों पर लचीला रुख अपनाना होगा। उन्होंने चेतावनी दी- दुश्मनी की राजनीति देश को तोड़ती है।

‘ठाकरे एक ब्रांड हैं’

मुंबई और महाराष्ट्र की राजनीति में ठाकरे परिवार की भूमिका पर राउत ने जोर देते हुए कहा- ठाकरे महाराष्ट्र की आत्मा का हिस्सा हैं। ठाकरे एक ब्रांड हैं। अगर ठाकरे बचेंगे, तो मराठी मानुष बचेगा। उन्होंने आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर दावा किया कि मुंबई को ठाकरे परिवार की पार्टियों से ही मेयर मिलेगा। राज और उद्धव अलग नहीं हैं। हम एक हैं। मुंबई का मेयर हमारा ही होगा।

एकनाथ शिंदे से दोबारा गठबंधन से इनकार

संजय राउत ने साफ किया कि उद्धव ठाकरे गुट भविष्य में कभी भी एकनाथ शिंदे के साथ काम नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि शिंदे ने सत्ता संघर्ष के दौरान शिवसेना को तोड़कर उद्धव ठाकरे से पार्टी छीन ली थी और ऐसे व्यक्ति के साथ फिर से हाथ मिलाने का सवाल ही नहीं उठता।

फडणवीस का पलटवार

एक घंटे बाद उसी इवेंट में बोलते हुए, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और सीनियर बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना (UBT) नेता की 'खोखली धमकियों' को ज्यादा अहमियत नहीं दी। फडणवीस ने कहा- उन्होंने कहा था कि वे एकनाथ शिंदे को मुंबई में घुसने नहीं देंगे। लेकिन वह 50 विधायकों के साथ आए और राजभवन जाकर सरकार बनाई। जब बाल ठाकरे जिंदा थे, तब ऐसा (बंद) हो सकता था। लेकिन अब ये लोग ऐसा नहीं कर सकते।

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar
अमित कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में नौ वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। हिन्दुस्तान डिजिटल के साथ जुड़ने से पहले अमित ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है। अमित ने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला (डिजिटल) से की। इसके अलावा उन्होंने वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे मीडिया हाउस में काम किया है, जहां उन्होंने न्यूज रिपोर्टिंग व कंटेंट क्रिएशन में अपनी स्किल्स को निखारा। अमित ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर (MA) किया है। अपने पूरे करियर के दौरान, अमित ने डिजिटल मीडिया में विभिन्न बीट्स पर काम किया है। अमित की एक्सपर्टीज पॉलिटिक्स, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेट रिपोर्टिंग और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में फैली हुई है। अमित नई मीडिया तकनीकों और पत्रकारिता पर उनके प्रभाव को लेकर काफी जुनूनी हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।