Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़Ruckus erupts in Nagpur nomination withdrawal BJP candidate locked in house
BJP उम्मीदवार को समर्थकों ने ही घर में बंद कर दिया, नागपुर में नामांकन वापसी को लेकर बवाल

BJP उम्मीदवार को समर्थकों ने ही घर में बंद कर दिया, नागपुर में नामांकन वापसी को लेकर बवाल

संक्षेप:

भारतीय जनता पार्टी ने अपने एबी फॉर्म (नामांकन दाखिल करने के लिए आवश्यक दस्तावेज) में वार्ड 13 (D) से विजय होले और किशन गावंडे को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन बाद में पार्टी ने गावंडे से चुनावी मैदान से हटने को कहा।

Jan 02, 2026 03:06 pm ISTNiteesh Kumar भाषा
share Share
Follow Us on

महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनावों के लिए नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख पर गहमागहमी देखने को मिली। इस बीच, नागपुर शहर में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के एक उम्मीदवार के समर्थकों ने उन्हें घर में बंद कर दिया, ताकि वह अपना नॉमिनेशन वापस न ले सकें। भाजपा ने अपने एबी फॉर्म (नामांकन दाखिल करने के लिए आवश्यक दस्तावेज) में वार्ड 13 (D) से विजय होले और किशन गावंडे को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन बाद में पार्टी ने गावंडे से चुनावी मैदान से हटने को कहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:PMC चुनाव में ‘खेल’, प्रतिद्वंदी का AB फॉर्म फाड़कर खा गया शिवसेना कैंडिडेट

इस फैसले से भाजपा कार्यकर्ताओं का एक वर्ग नाराज हो गया जो वार्ड 13 (D) के अंतर्गत आने वाले हजारीपहाड़ इलाके से प्रतिनिधित्व चाहता था। गावंडे के समर्थकों ने उन्हें घर में बंद कर दिया, ताकि वह निर्वाचन अधिकारी से मिलकर अपना नामांकन वापस न ले सकें। इस दौरान खूब नारेबाजी भी की गई। भाजपा के विधान परिषद सदस्य परिणय फुके और स्थानीय नेता मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को समझाया, जिसके बाद गावंडे ने अपना नामांकन वापस ले लिया।

भाजपा कार्यकर्ता किस बात पर नाराज

किशन गावंडे ने कहा, 'इलाके के भाजपा कार्यकर्ता चाहते थे कि मैं चुनाव लड़ूं, इसलिए वे नाराज हो गए। हम पार्टी नेतृत्व के फैसले को समझते हैं और इसी वजह से मैंने नामांकन वापस ले लिया।' नागपुर महानगरपालिका समेत राज्य के 29 नगर निकायों के चुनाव 15 जनवरी को होंगे और मतगणना अगले दिन की जाएगी। नागपुर नगर निगम में 151 सीट हैं। भाजपा 143 सीट पर चुनाव लड़ रही है जबकि शिवसेना 8 सीट पर चुनाव लड़ रही है। अजीत पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 90 से अधिक सीट पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस बिना किसी गठबंधन के सभी 151 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (शरदचंद्र पवार) 79 सीट पर चुनाव लड़ रही है।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , Ajit Pawar Live Updates , अजित पवार प्लेन क्रैश और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।