Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़Rohit Pawar says Doubts persist over Ajit Pawar death will give presentation
अजित पवार की मौत पर संदेह बरकरार, 10 तारीख को दूंगा प्रेजेंटेशन: रोहित पवार

अजित पवार की मौत पर संदेह बरकरार, 10 तारीख को दूंगा प्रेजेंटेशन: रोहित पवार

संक्षेप:

दिवंगत एनसीपी प्रमुख के भतीजे रोहित पवार ने कहा, 'हर किसी के मन में (दुर्घटना के बारे में) सवाल और संदेह हैं। मैं 10 फरवरी को मुंबई में एक प्रेजेंटेशन दूंगा। दुर्घटना क्यों हुई और यह कैसे हुई होगी, ये मुद्दे 10 फरवरी को उठाए जाएंगे।'

Feb 07, 2026 05:56 pm ISTNiteesh Kumar भाषा
share Share
Follow Us on

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) नेता रोहित पवार ने हवाई दुर्घटना में अजित पवार की मौत पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मृ्त्यु की परिस्थितियों के बारे में सभी को संदेह है और वह 10 फरवरी को इस बारे में विस्तार से बताएंगे। बारामती में जिला परिषद चुनाव में अपना वोट डालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में विधायक ने कहा कि अजित पवार ने एनसीपी गुटों के एकजुट होने की इच्छा जताई थी और विलय की दिशा में प्रयास जारी रहेंगे। महाराष्ट्र में 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के लिए चुनाव शनिवार को हुए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:CONG से BJP में आईं, अब बनेंगी BMC की बॉस; कौन हैं मुंबई की नई मेयर रितु तावड़े?

पुणे जिले में 28 जनवरी को बारामती हवाई अड्डे पर उतरने का प्रयास करते समय विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी। दिवंगत राकांपा प्रमुख के भतीजे रोहित पवार ने कहा, 'हर किसी के मन में (दुर्घटना के बारे में) सवाल और संदेह हैं। मैं 10 फरवरी को मुंबई में एक प्रेजेंटेशन दूंगा। दुर्घटना क्यों हुई और यह कैसे हुई होगी, ये मुद्दे 10 फरवरी को उठाए जाएंगे।' जिला परिषद चुनाव के लिए एनसीपी (एसपी) और NCP ने हाथ मिलाया है और दोनों घड़ी चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ रहे हैं।

रोहित पवार ने अजित दादा को कैसे किया याद

अजित पवार राकांपा के प्रमुख थे, जबकि उनके चाचा शरद पवार राकांपा (एसपी) के प्रमुख हैं। अहिल्यानगर जिले के कर्जत-जामखेड विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले रोहित पवार ने कहा कि अजित पवार हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं की बेहतरी की कामना करते थे और चाहते थे कि जो लोग उनकी विचारधारा साझा करते हैं वे निर्वाचित हों। उन्होंने कहा कि दिवंगत एनसीपी प्रमुख को दोनों गुटों के बीच विलय की उम्मीद थी। रोहित पवार ने कहा, 'अजित दादा की दिली इच्छा थी कि सभी एक परिवार के रूप में साथ आएं और उसी तरह आज सभी एक साथ आए हैं। दादा ने प्रयास किए थे। हम भी इसी तरह प्रयास करते रहेंगे। परिवार अभी भी एकजुट है।'

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।