Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़Raj Thackeray wants Congress to join him Sanjay Raut on MNS joining opposition camp
महाराष्ट्र में नया सियासी समीकरण, संजय राउत बोले- राज ठाकरे चाहते हैं कि कांग्रेस भी साथ हो

महाराष्ट्र में नया सियासी समीकरण, संजय राउत बोले- राज ठाकरे चाहते हैं कि कांग्रेस भी साथ हो

संक्षेप: संजय राउत ने कहा कि उन्होंने कुछ मुद्दों पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से बात की है और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी से भी चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे भी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से बात करेंगे।

Tue, 14 Oct 2025 07:17 AMNiteesh Kumar भाषा
share Share
Follow Us on

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र में गठबंधन राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना चाहती है कि कांग्रेस को भी साथ लेकर चला जाए। राउत की इस टिप्पणी से संकेत मिलते हैं कि राज ठाकरे नीत मनसे महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (MVA) का हिस्सा बन सकती है। हालांकि, राउत के बयान के बाद मनसे ने कहा कि पार्टी का रुख पार्टी प्रमुख तय करेंगे। मनसे नेता संदीप देशपांडे ने शिवसेना नेता की टिप्पणी को खारिज करते हुए कहा, ‘पार्टी ही अपना रुख बताएगी कोई और नहीं। भविष्य में भी केवल हम ही अपना रुख बताएंगे।’

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:भाजपा का ऑपरेशन लोटस शुरू, संभल जाए विपक्ष; महाराष्ट्र में रोहित पवार की चेतावनी

मनसे के संबंध में संजय राउत की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब राज्य में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए चचेरे भाइयों राज ठाकरे और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के हाथ मिलाने की अटकलें हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मनसे प्रमुख एमवीए का हिस्सा बनेंगे या नहीं। यह पूछे जाने पर कि क्या राज ठाकरे एमवीए का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं? राउत ने कहा, ‘राज ठाकरे भी चाहते हैं कि कांग्रेस को साथ लेकर चला जाना चाहिए। यही उनका रुख है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इस पर कोई फैसला हो चुका है।’

आखिर कहां तक पहुंची बातचीत

संजय राउत ने कहा कि उन्होंने कुछ मुद्दों पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से बात की है और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी से भी चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे भी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से बात करेंगे। हालांकि, राज्य कांग्रेस नेताओं के एक वर्ग ने मनसे के साथ हाथ मिलाने के किसी भी कदम का विरोध किया है, खासकर आगामी बिहार विधानसभा चुनावों से पहले। राउत ने कहा, ‘राज्य की राजनीति में हर किसी की अपनी जगह है। जिस तरह शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की अपनी जगह है, उसी तरह मनसे की भी अपनी जगह है और शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (एसपी) और वामपंथी दलों की भी अपनी जगह है।’

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।