दो सहेलियां..एक ही मोहल्ला, दोनों ने एक घंटे के अंदर कर लिया सुसाइड

By Gaurav
लाइव हिन्दुस्तान, पुणे
Follow us on Google News
share

एक युवती अपने बेडरूम में मृत पाई गई। जब शव को एम्बुलेंस में पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा था, ठीक उसी दौरान उसकी बचपन की दोस्त ने भी चार मंजिला इमारत की छत से कूदकर जान दे दी।

girl suicide file photo

आत्महत्या के मामले देशभर के कोने-कोने से आते रहते हैं और कई बार ऐसे मामले अपने पीछे तमाम सवाल छोड़ जाते हैं। कभी ऐसी गुत्थी सुलझती है तो कभी कभी नहीं भी सुलझती है। ऐसा ही एक मामला पुणे से सामने आया जहां दो सहेलियों ने सुसाइड कर लिया है। आश्चर्य की बात यह है कि दोनों एक ही मोहल्ले की रहने वाली थीं और दोनों ने घंटेभर के भीतर अपनी जान दे दी।

दरअसल, यह मामला महाराष्ट्र के पुणे जिले का है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक यहां के हदपसर कस्बे के एक मोहल्ले में रहने वाली 19 साल की दो युवतियों ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि पुणे में एक ही इमारत में रहने वाली और बचपन की दोस्त दोनों 19 वर्षीय युवतियों ने कथित तौर पर एक घंटे के भीतर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार की शाम की है। पुलिस निरीक्षक अरविंद गोकुले ने पीटीआई को बताया कि शाम करीब साढ़े छह बजे एक युवती अपने बेडरूम में मृत पाई गई। उन्होंने कहा कि जब शव को एम्बुलेंस में पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा था, तब उस युवती की बचपन की दोस्त ने भी शाम करीब साढ़े सात बजे चार मंजिला इमारत की छत से कूदकर जान दे दी।

यह भी बताया गया कि उनमें से एक कॉमर्स की छात्रा थी, जबकि दूसरी एनिमेशन का कोर्स कर रही थी। पुलिस ने कहा कि दोनों ही मामलों में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे कि पता चल सके कि दोनों ने इस तरह का कदम क्यों उठाया। पुलिस ने कहा है कि अभी तक खुदकुशी की वजहों का पता नहीं लग सका है और मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।

Gaurav

लेखक के बारे में

Gaurav

GAURAV PRABHAT PANDEY

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़पुणेदो सहेलियां..एक ही मोहल्ला, दोनों ने एक घंटे के अंदर कर लिया सुसाइड